बारहवीं शताब्दी की भगवान महावीर की मूर्ति मिलीपुरातत्व विभाग को मूर्ति सौंपने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच धार
इंदौर-अहमदाबाद बायपास पर कृष्ण ग्रीन कॉलोनी के बाहर दरवाजे के समीप भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति मिली।यह तब हुआ जब कॉलानी के दरवाजे के बाहर जमीन पर रविवार सुबह मजदुर वर्ग के बच्चो द्वारा चारा काटा जा रहा उसी समय सूखा चारा उठाते समय उन्हे चारे में दबी हुई दो मूर्तिया मिलीं। बच्चों ने तुरंत खेत में काम कर रहे किसानों को इससे अवगत कराया इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।
सूचना के बाद नौगांव पुलिस ने मूर्ति को जब्त किया और थाने में रखवा दिया गया। किसान मनीष मकवाना व रवि मकवाना ने बताया कि कचरे मूर्तियां पड़ी थी। उन्होनें कहा जिस जगह से मूर्तियां मिली हैं वहां न तो खुदाई हुई और न ही कोईखेती-किसानी संबंधी काम चलता है। केवल खाली जमीन पर मूर्तियां मिली है।ये मूर्तियां पहले नहीं थीं। अचानक इन मूर्तियोंके कॉलोनी के द्वार पर मिलने से कईतरह के सवाल उठने लगे हैं। यह भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा है।
2 माह पूर्व निकली गिन्नियां
धार में कई बार मकान निर्माण औरखुदाई के दौरान ऐतिहासिक मूर्तियां और कीमती सामान निकलने की घटनाएं हुई हैं।दो माह पूर्व हीचिटनीस चौक में मकान निर्माण केदौरान खुदाई करने पर सोने की 86गिनियां मिली थीं। पुरातत्व विभाग के प्रभारी अधिकारी वीके पांडे केमुताबिक, ये मूर्तियां 12 वीं शताब्दीकी हो सकती हैं। इनमें एक मूर्तिभगवान महावीर की तो दूसरी परभगवान शंकर की आकृति उभरीहै। मूर्तियां कहां से आईं। यहां कैसेमिलीं। जांच की जा रही है। जांच
के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
संकलित जानकारी अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
