दो दिवसीय पावपुरी महोत्सव का हुआ आगाज

JAIN SANT NEWS पावापुर

दो दिवसीय पावपुरी महोत्सव का हुआ आगाज

पावापुर

प्रभु महावीर की निर्वाणस्थली में पावापुरी में दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव का आगाज हुआ। जिसका लोकार्पण बिहार सरकार के वित्तमंत्री सह नालन्दा प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, क्षेत्रीय विधायक कोशल कुमार, एम. एल. सी. रीना यादव एवम जदयु के राष्ट्रीय सचिव ई. सुनील कुमार के द्वारा दीप प्रज्वालित कर किया गया इन सभी ने वहा लगी सभी स्टालों का निरीक्षण किया। और ध्वजारोहण किया गया। मंच पर सभी का अभिनदन अरुण जैन द्वारा किया गया।

जैन धर्म का सिद्धान्त अहिसा,सत्य और प्रेम है विजय चौधरी
इस अवसर पर बोलते हुए मंन्त्री श्री विजय चौधरी ने कहा कि जैन धर्म के सिद्धान्तों पर चलकर ही देश दुनिया और समाज मे भाईचारा कायम रखा जा सकता है। उन्होंने कहा की जैन धर्म का सिद्धान्त ही सत्य, अहिसा और प्रेम है। यह सभी कालो में प्रांसगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धान्तो को अपनाया। जैन धर्म मानव कल्याण का धर्म है। जैन धर्म मंदिरा सहित अन्य व्यसनों से दूर रहने का संदेश देता है। नीतीश कुमार ने भी इसे अपनाया। बिहार सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए संकल्पित है। अन्य गणमान्य जन ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि पावापुरी महोत्सव के सूत्रधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय का इसके लिए आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा की मावे के रास्ते पर जो भी चला है वह सफल हुआ है नालंदा में जन्म लेना ही सौभाग्य की बात है मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र हर पंथ और विकास में मुख्य भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जो भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत को मानते हैं

वह शांति और समृद्धि को प्राप्त करते हैं सीएम नीतीश कुमार सरकारी कामों के अलावा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते रहते हैं ताकि समाज में मिल्लत बना रहे उन्होंने कहा की बिहार सूफी संतों की धरती रही है जिक्र करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह भगवान महावीर मखदूम साहिब का यह संदेश यहां की मिट्टी में है बिहार सरकार सभी धर्म और संस्कृति का विकास कर रही है अंत में कहा कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा बाल विवाह दहेज मदिरापान जैसी सामाजिक विकृतियों को रोकने का प्रयास कर रही है

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *