झारखण्ड राज्य के *प्रधान सचिव मा. सुखदेव सिंह जी* ने किये अंतर्मना गुरुदेव के दर्शन और लिया आशीर्वाद….

JAIN SANT NEWS सम्मेद शिखर

*झारखण्ड राज्य के *प्रधान सचिव मा. सुखदेव सिंह जी* ने किये अंतर्मना गुरुदेव के दर्शन और लिया आशीर्वाद….

सम्मेदशिखर जी –

साधना महोदधी उभयमासोपवासी अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज पारसनाथ टोंक पर सम्मेद शिखर जी मधुबन मे सिंहनिष्कीड़ित व्रत की 557 दिन की अखण्ड मोन साधना मे लीन हे l आज दीपावाली के पतित पावन अवसर पर झारखण्ड राज्य के प्रधान सचिव मा. सुखदेव सिँह ने पारसनाथ टोंक पर पहुंच कर स्वर्णभद्र कूट पर दर्शन एवं पूजन किया। और पारस टोंक की गुफा मे साधनारत अंतर्मना गुरुदेव के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया l

पूज्य आचार्य श्री ने प्रधान सचिव की जमकर तारीफ की

अंतर्मना गुरुदेव का अखण्ड मोन व्रत है इसलिए गुरुदेव ने स्लेट पर यही लिख कर दिया की इतने उच्च पद पर आसीन होने के बाद भी आपमें सरलता है, सहजता है, यह महानता का गुण है l और जमकर तारीफ की दर्शन हेतु उन्होंने नीचे से ऊपर की पूरी यात्रा पैदल की। इस पर गुरु जी ने यही कहा की आपकी श्रद्धा और भक्ति सराहनीय है आपको बहुत बहुत आशीर्वाद…..

मा. प्रधान सचिव महोदय ने अंतर्मना गुरुदेव की साधना और साधना स्थली देखकर कहा की गुरुदेव आप धन्य है l आप हमें आशीर्वाद दीजिये की हम अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते चले और राज्य की सेवा कर सके l

अंतर्मना गुरुदेव के भव्यती भव्य महापारणा महामहोत्सव महामहोत्सव के लिए आदरणीय सचिव महोदय का समिति की और से आमंत्रण निमंत्रण दिया और सम्मान किया गया l इस अवसर पर मा. प्रधान सचिव के साथ कलेक्टर गिरीडीह और सभी प्रशानिक अधिकारी उपस्थित रहे l सभी का समिति की और से स्वागत वंदन एवं अभिनन्दन किया गया lकोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा।से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *