125 मण्डल विधानो की आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन*भगवान महावीर स्वामी का 2549वां निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा 25 अक्टूबर को

JAIN SANT NEWS निवाई

125 मण्डल विधानो की आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन*भगवान महावीर स्वामी का 2549वां निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा 25 अक्टूबर को
निवाई

श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य में 30 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित होने वाले श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान के आमंत्रण पत्रिका का जयधोष के साथ भव्य विमोचन किया गया। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजा बाबु गोधा ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व को लेकर नव दिवसीय श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान की रुपरेखा की तैयारियों जोरों पर है

कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया जिसमें अनेकों इन्द्र इन्द्राणियो ने सहभागिता निभाई, कार्यक्रम में संघस्थ भैया प्रतीक जैन ने बताया कि आमंत्रण पत्रिका विमोचन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के अभिषेक शांतिधारा कर पूजा अर्चना की उक्त महामण्डल विधान की पूजा अर्चना ब्रह्मचारी जिनेश चीकू भैया जयपुर वाऊ सम्पन्न करायेंगे। इस अवसर पर आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने कहा कि संत समागम और प्रभु का भजन प्रबल पुण्य के सदभाव मे भव्यात्माओं को प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि सिद्धो की भक्ति करके साक्षात सिद्धों के समूह में बैठने का पुण्यार्जन करें। प्रतीक जैन सेठी ने बताया कि विधान के बीच गणाचार्य विराग सागर महाराज का 31 वाँ आचार्य पदारोहण दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। निवाई मे भगवान महावीर स्वामी के 2549 वां निर्वाण महोत्सव पर अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ साथ सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में गाजेबाजे के साथ भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लड्डू सामूहिक रूप से चढ़ाया जायेगा। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी एवं गौतम गणधर की पूजा अर्चना की जाएंगी।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *