संयम पथ पंथी ब्रह्मचारी संयम भया का आकस्मिक निधन

JAIN SANT NEWS

October 18, 2022

संयम पथ पंथी ब्रह्मचारी संयम भया का आकस्मिक निधन
आज ऐसी सूचना आयी जिसने सभी को हिलाकर रख दिया जैसे ही यह सूचना आयी सभी का मन भावुक हो गया सभी की आंखे नम है हर कोई द्रवित है आज परम गुरु भक्त ,जबेरा के ब्र० संयम भैया का,जो हैदराबाद में M tech की शिक्षा हेतु अध्यनरत थे।वे जल्द ही अपनी शिक्षा को पूर्ण करके मुनि श्री प्रणम्य सागर जी के चरणों मे संयम ग्रहण करने की भावना व्यक्त कर चुके थे , लेकिन अचानक ह्रदय घात हो जाने से प्रातः 11:30 बजे 22 वर्ष की अल्प उम्र उनका निधन हो गया।

इनका पूरा परिवार आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चरणों मे पूर्ण समर्पित है। भया जी की बहन आचार्य संघ में सात प्रतिमा धारी है।पिता श्री ओर माताजी भी आचार्य श्री से प्रतिमा ग्रहण किये हैं। भया जी के विषय मे कहा जाता है कि वे वात्सल्य अंग के धनी थे।इस वर्ष पूज्य गुरुदेव प्रणम्य सागर के चरणों मे पनागर में दस लक्षण पर्व पर व्यतीत किये। जब जबेरा में एक दिन के प्रवास मुनि श्री का रहा तो पूज्य मुनि श्री की मंगल आहारचर्या भी इन्ही यहां सम्पन्न हुई थी। ऐसे धर्मात्मा,वात्सल्य के धनी,गुरुभक्त निश्चित ही उत्तम गति को प्राप्त हुए होंगे।
ऐसी महान आत्माए इस धरा पर बिरली ही होती है।

भाव भीना नमन

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *