दिगंबर जैन विद्यालय में छात्र* *छात्राओं को मुनि श्री विमल सागर एवं भाव सागर महाराज ने दिये उज्जवल भविष्य और सफलता के सूत्र  हिंदी भाषा हमारी संस्कृति के माथे का तिलक है उस का सदैव सम्मान होना चाहिए मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी भाषा मैं शुरू होना आचार्य श्री के उद्देश्य को पूरा करना है इसकी पहल संपूर्ण देश में जाना चाहिए

JAIN SANT NEWS भोपाल

दिगंबर जैन विद्यालय में छात्र* *छात्राओं को मुनि श्री विमल सागर एवं भाव सागर महाराज ने दिये उज्जवल भविष्य और सफलता के सूत्र  हिंदी भाषा हमारी संस्कृति के माथे का तिलक है उस का सदैव सम्मान होना चाहिए मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी भाषा मैं शुरू होना आचार्य श्री के उद्देश्य को पूरा करना है इसकी पहल संपूर्ण देश में जाना चाहिए

भोपाल

आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज मुनि श्री अनंत सागर महाराज मुनि श्री धर्म सागर महाराज मुनि श्री भाव सागर महाराज दिगंबर जैन विद्यालय पहुंचे यहां विद्यालय कमेटी के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने अगवानी की मुनि संघ ने विद्यालय में चलित हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ धर्म सभा का शुभारंभ हुआ

आशीष वचन में_मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने संस्कृति एवं संस्कारों के साथ कैसे बेहतर शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। उज्जवल भविष्य और जीवन में सफलता के लिए छात्र-छात्राओं को 7 सूत्र दिये… स्वस्थ तन,स्वस्थ वचन,स्वस्थ विचार, स्वस्थ वतन,स्वस्थ धन,स्वस्थ वन, स्वस्थ चेतन, जिसको अपना कर आप अपने जीवन मे सफलता प्राप्त कर सकते है।

मुनि श्री ने कहा सदा शाकाहार अपनाएं और साथ ही उन्होंने सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया । शाकाहार और व्यसन मुक्त जीवन शैली को अपनाकर आप अपने जीवन में वो सब कुछ पा सकते हो जो आप चाहते हो मुनि श्री ने कहा ओम में सारी शक्तियां विद्यमान है सर्वप्रथम सुबह उठकर ओम का उच्चारण करें पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष जरूर लगाएं जल वायु और हरियाली हमारी जीवन रेखा है उनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है हिंदी हमारी संस्कृति के माथे का तिलक है उस का सदैव सम्मान होना चाहिए मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने आचार्य श्री के संदेश देश में राष्ट्रभाषा हिंदी सर्वोपरि हो उसका पालन करते हुए हिंदी भाषा में चिकित्सा की तीन पुस्तकें निकाल कर प्रशंसनीय कार्य किया है, पूरे देश में यह कार्य होना चाहिए, और शिक्षा प्रणाली मैं भारतीय संस्कृति और संस्कारों की प्रेरणा पहले होना चाहिए मुनि श्री भाव सागर महाराज ने बच्चों को सफल सुखद जीवन के लिए समझाया माता-पिता अपना धन पढ़ाई के लिए खर्च करते हैं बच्चों को यह ध्यान रखना चाहिए माता पिता के आदेश का पालन करते हुए गुरु के मार्गदर्शन में जीवन की दशा और दिशा सही हो जीवन में गुरु अवश्य होना चाहिए वह हमारे कैरेक्टर काउंसलर होते हैं क्योंकि चरित्र के बिना सब कुछ अधूरा है प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों विद्यालय कमेटी द्वारा श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया

इस अवसर पर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष मनोज बांगा विद्यालय समिति के अध्यक्ष अरविंद सुपारी विनोद एम पी टी आलोक पंचरत्न मनोजआर एम विपिन एम पी टी सोनू भाभा वीरेंद्र जैन हुँड़ी सुनील पव्लिशर्स,डॉ अतुल सिंघई , डा अनुराग जैन ऋषभ जैन सूर्य प्रकाश जैन अरविंद जैन सीए नितेश मामा अशोक सिंघई पवन सुपर सहित समस्त विद्यालय परिवार स्टाफ आदि उपस्थित थे_

अंशुल जैन भोपाल प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के साथ

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *