बावनगजा की आदिनाथ भगवान की प्रतिमा में हो रहा है पानी का रिसाव गुड़,मैथी, सन, पत्थर, की चुरी सहित अन्य चीजों से होगा सुधार

JAIN SANT NEWS बावनगजा

बावनगजा की आदिनाथ भगवान की प्रतिमा में हो रहा है पानी का रिसाव गुड़,मैथी, सन, पत्थर, की चुरी सहित अन्य चीजों से होगा सुधार

बावनगजा

देश की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक बावनगजा के आदिनाथ भगवान की खड्गासन जिनप्रतिमा में पानी का रिसाव हो रहा है। जिसके कारण इसका क्षरण हो रहा है।
बावनगजा ट्रस्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष विनोद कुमार से मिली जानकारी अनुसार देश भर के कुशल इंजीनियरो इसकी सलाह लेने के बाद इसे देशी मसालों से सुधार किया जाएगा इन मसालों में गुड़,मैथी, सन, पत्थर, की चुरी सहित अन्य चीजों को शामिल किया जाएगा। इससे पूर्व इसमे सुधार हेतु कही वर्षो पूर्व इसकी सुरक्षा हेतु एक सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया था। लेकिन इसके बावजूद पानी का रिसाव मूर्ति के हाथ के नीचे से पानी का रिसाव हो रहा है। इसको देख रहे इंजीनियरो का कहना है की जीर्णोद्धार को इस प्रकार किया जाएगा की मूर्ति के रंग में कोई असर नही होगा। यह स्थाई भी होगा।

सबसे उच्ची जिनप्रतिमाओ की बात करे तो सबसे ऊंची प्रतिमा 108 फीट की है जो मांगीतुंगी में है जो गणिनी आर्यिका 105 ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से निर्मित हुई है।

और दूसरी श्रवणबेलगोला में है जो 57 फीट की है।

बावनगजा के दर्शन हेतु 850 सीढ़ियों को चढ़ना होता है इसके लिए इस हेतु जल्द ही लिफ्ट सुविधा भी होगी।

संकलित जानकारी अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *