श्री दिनेश धगड़ा आचार्य प्रमुख सागर पत्रकार सम्मान से सम्मानित
,सम्मेद शिखर, -झारखंड-
आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज के 22 में दीक्षा दिवस पर क भव्य कार्यक्रम में कोलकाता के जाने-माने पत्रकार एवं जैन जनवाणी पत्रिका के प्रकाशक और संपादक, भजन गायक श्री दिनेश जैन धगड़ा को आचार्य प्रमुख सागर पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया ।
यह पुरस्कार अखिल भारतीय पत्र संपादक संघ की ओर से श्री शैलेंद्र जैन के सौजन्य से दिया गया। देश के जाने-माने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर राजमल जैन के कर कमलों से पुरस्कार श्री दिनेश जी को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर सम्मेद शिखर में विराजित लगभग 8 आचार्य एवं 50 पिछीधारी साधु उपस्थित थे। ज्ञातव्य है की आचार्य श्री की दीक्षा जयंती पर एक पत्रकार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया

जो 11 और 12 अक्टूबर को यहां पर संपन्न हुई ,जिसमें लगभग 22 पत्रकारों ने एवं विद्वानों ने सम्मेद शिखर तीर्थ की रक्षा कैसे हो साथ ही अहिंसा, शाकाहार जैसे अलग-अलग मुद्दों पर अपना उद्बोधन दिया।
इसके पूर्व प्रातः दीक्षा जयंती पर एक भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें राजस्थान के बारा से पधारी महिलाओं ने बैंड बजाया एवं महाराष्ट्र से आई महिलाओं ने दिव्य घोष किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पूरे देश भर से भक्त पधारें जिनके लिए स्थानीय तेरापंथी कोठी एवं चातुर्मास समिति ने आवास एवं भोजन की व्यवस्था की।
संकलित जानकारी
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
