आचार्य गुरुवर विद्यासाग़र महाराज का स्वप्न हुआ साकार देश मे पहली बार होगी हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई
भोपाल
पूज्य आचार्य भगवन्त विद्यासाग़र महाराज जिनकी हर सोच दूरदृष्टि लिए होती है जो देश हित और कल्याण के प्रति होती है पूज्य गुरुदेव का स्वप्न था हर कार्य हिंदी में हो व मातृभाषा मे ही शिक्षा हो अब उसे पर लग चुके है। वो स्वप्न अब साकार रूप ले रहा है जी हा अब देश मे पहली बार मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी जी हा आज़ादी के अमृत महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन देश मे प्रथम बार हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारभ करने जा रहा है। इस हेतु एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन मुख्य अतिथि श्री अमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार,
अध्यक्षता शिवराज सिंह चौहानमाननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासनविशिष्ट अतिथि विश्वास कैलाश सारंगमंत्री, चिकित्सा शिक्षा, गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की मौजूदगी में लाल परेड ग्राउंड, 16 अक्टूबर 2022, दोपहर 12:00 बजे होने जा रहा है। सचमुच यह गुरुदेव का अनन्त उपकार है देश की भाषा देश की धरोहर को संरक्षित करने में प्रेरक बने। जय हो गुरुदेव
हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई कराने वाला देश का प्रथम राज्य मध्यप्रदेश


देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मेंचिकित्सा पाठ्यक्रम को हिन्दी में तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस मुहिम में हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश होगा।
आपको बता दे पाठयक्रम निर्माण में चिकित्सा छात्रों एवं अनुभवी चिकित्सकों के सुझाव शामिल किए गए। व EDI जारी कर MBBS के विषयों के ऑथर/पब्लिशर का चिह्नांकन किया गया।
साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मेडिकल का पाठयक्रम हिन्दी में तैयार करने हेतु कार्य योजना तैयार कर उच्च स्तरीय समिति (टास्क फोर्स) का गठन किया। हिन्दी में पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए विषय निर्धारण समिति एवमसत्यापन कार्य के लिये विषय सत्यापन समितियों का गठन किया गया।पुस्तकों के हिन्दी रूपांतरण का कार्य शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संबंधित विषयों के प्राध्यापक तथा सह प्राध्यापकों द्वारा किया गया है। हिन्दी में पाठ्यक्रम तैयार करने एवं उसके सत्यापन कार्य के लिएचिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में हिन्दी प्रकोष्ठ वाररूम “मंदार” तैयार किया गया।हिन्दी में मेडिकल के पाठ्यक्रम तैयार किये जाने का कार्य चरणबद्ध रूप से वॉल्यूम (Volume) आधारित प्रणालीसे किया जा रहा है।छात्रों, शिक्षकों एवं समाज में हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा / MBBS पाठ्यक्रम के संबंध में सकारात्मक वातावरण बनायेजाने, क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग हेतु संस्थान स्तर पर समिति बनायी गयी।
सचमुच यह देश एवं प्रदेश के लिये गर्व का विषय है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में हिंदी माध्यम में शिक्षित छात्रों के लिये हिन्दी में भी मेडिकल की पढ़ाई के असंभव और अकल्पनीय कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
