अमित सागर महाराज उपडेट

JAIN SANT NEWS कोटा

अमित सागर महाराज उपडेट
कोटा
परम पूज्य प्रज्ञाश्रमण बालयोगी मुनिश्री 108 अमितसागर जी
महाराज ससंघ का विहार कोटा भ्रमण के लिए श्री पद्मप्रभू जैन 12 oct 2022 को शाम को मन्दिर, वैशाली नगर से श्री दिगम्बर जैन मंदिर, छावनी नगर, कोटा के लिए हुआ । विहार से पूर्व तत्त्वार्थ सूत्र संगोष्ठी-2022 का द्वितीय सत्र पूर्ण हुआ

इस संगोष्ठी में कोटा शहर के आमंत्रित सभी विद्वान् जन, शास्त्री और श्रमण संस्कृति पाठशाला परिवार, कोटा के पदाधिकारी जन सम्मलित हुए।
इस संगोष्ठी में पूज्य गुरुदेव में तत्त्वार्थ सूत्र की व्याख्या करते हुए बताया कि जब आत्मा ऊपर जाती है तो 3 समय और 4 मोडे लगते हैं और तीन लोक की चर्चा की। पूज्य गुरुदेव ने कहा तत्त्वार्थ सूत्र का पाठ हर मंदिर में सुबह या शाम में एक बार करना चाहिए और पाठशाला परिवार के पदाधिकारी गण से कहा में की पाठशाला में “तत्त्वार्थ सूत्र” पढ़ना अनिवार्य करना चाहिए।

दिगम्बर जैन मंदिर, वैशाली नगर, थेकड़ा – रायपुरा रोड कोटा राजस्थान सम्पर्क करे +91 93512 76533

संगोष्ठी के समापन के साथ सभी को पूज्य गुरुदेव ने सभी विद्वानों को तत्त्वार्थ सूत्र अनुत्तर जिज्ञासा ग्रंथ दिया साथ ही मंदिर कमेटी द्वारा सभी विद्वान को सम्मानित किया गया और श्री धर्मश्रुत शोध संस्थान द्वारा प्रतीक चिन्ह दिया गया।

इस कार्यक्रम में श्री पद्मप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के पदाधिकारी गण, कौशल जी, पारस जी, ललित जी, राजकुमार जी सम्मलित हुए।

कार्यक्रम संचालन प. भुवनेश जी शास्त्री द्वारा किया गया।

-आगामी कार्यक्रम-

प्रज्ञाश्रमण_नेटवर्क से मिली जानकारी अनुसार 13 अक्टूबर को पूज्य गुरुदेव प्रज्ञाश्रमण मुनिश्री अमितसागर महाराज ससंघ छावनी में आहारचर्या संध्या बेला में कोटा शहर का हृदय कहलाने वाला नगर “रामपुरा” के लिए विहार करेगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *