आर्यिका विप्रभमति माताजी सानिघ्य में शरद पूर्णिमा पर होगा अखण्ड भक्तामर पाठ।।

JAIN SANT NEWS बड़नगर

आर्यिका विप्रभमति माताजी सानिघ्य में शरद पूर्णिमा पर होगा अखण्ड भक्तामर पाठ।।

बड़नगर

परम पूज्या भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री विशुद्धमती माताजी की सुशिष्या आर्यिका 105 श्री विप्रभमती माताजी के सानिध्य में सर्व आधि व्याधि, विघ्न विनाशक, सिद्धी प्रदायक एवं बुद्धि प्रदायक भक्तामरजी का 24 घंटे के अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में विशेष सहयोग देने वाली श्रीमती माला सोनी ने बताया की यह आयोजन सकल दिगम्बर जैन समाज बडनगर के संयोजन में हो रहा आयोजन के क्रम में 9 अक्टूबर 2022 रविवार को प्रातः 9 बजे विधिपूर्वक स्थापना की जाएगी यह पाठ अनवरत 24 घण्टे तक जारी रहेगा व विधि विधान के साथ समापन 10 अक्टूबर 2022 सोमवार को प्रातः 9 बजे विधिवत इसका समापन होगा यह आयोजन अतिशयकारी शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, बड़नगर में आहूत होगा इसी तारतम्य में 48 ऋषि मंत्रो के साथ दीप प्रज्वलित भी किये जाएगे। इस भक्तिमय आराधना में सभी से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *