श्रद्धा भक्ति से मनेगा आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस
अशोक नगर —
दिगम्बर जैन धर्म के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का 77वां अवतरण अंचल भर की समाज द्वारा द्वारा श्रद्धा भक्ति से मनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन स्थित मुक्ताकाश मंच पर होंगा उक्त उद्गार दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने व्यक्त करते हुए कहा कि इसी दिन मुंगावली में आर्यिकारत्न श्री अंतरमति माताजी शाढ़ौरा में आर्यिकारत्न श्री अमूल्य मति माताजी बहादुरपुर में जागृति मति माताजी के सान्निध्य में कार्यक्रम होंगे
*आचार्य श्री की होगी महापूजा*
कमेटी के महामंत्री विपिन सिघई ने कहा कि यद्यपि संघ में अवतरण दिवस मनाने की परम्परा नहीं है हम सब लोग भक्ति भाव से थूबोनजी में इस अवसर पर सत्ततर दीपों से आचार्य श्री की आरती करेंगे इसी दिन कचनार में विमान महोत्सव में श्री जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी इस जिसमें कमेटी भाग लेंगी जहां धीरज भइया के निर्देशन में मन्दिर शिलान्यास होगा वह जैन युवा वर्ग के संरक्षण शैलेन्द्र श्रगार के मधुर भजनों के आचार्य श्री महा पूजन आरती होगी। तदउपरान्त कलशाभिषेक सहित अनेक कार्यक्रम होंगे इस हेतु कचनार समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है
*होगा सामाजिक हस्ती का सम्मान*
मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि मुनि संघ सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्रजैन भोपाल के संयोजन
में पिछले एक महीने से इस समारोह की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। नो अक्टूबर की शाम को रविन्द्र भवन के मुक्ता काश मंच पर भक्ति नृत्य व भजनों का आयोजन होगा जिसमें जीटीवी के शो सारेगामापा विजेता शरद शर्मा अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुतियां देंगे इस दौरान कई सामाजिक हस्ती का सम्मान होगा इसी दिन दस दिगम्बर जैन मुनि राजो का दीक्षा दिवस भी है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
