विद्या निलय का हुआ शुभारम्भ- *संस्कारो का परिवर्धन करती है पाठशाला*

JAIN SANT NEWS कोटा

विद्या निलय का हुआ शुभारम्भ-
*संस्कारो का परिवर्धन करती है पाठशाला*
——————————————————-
कोटा,

स्कूल कॉलेज नई पीढ़ी की लौकिक शिक्षा का सेतु है तो वहीं धार्मिक पाठशालाएं इसी नई पीढ़ी में नैतिकता और संस्कारों का परिवर्धन करती है । इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कोटा की हृदय स्थली रामपुरा की जैन गली में दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर (तेरह पंथी पंचायत ट्रस्ट) की जीर्ण शीर्ण भवन को जीर्णोद्धार करवाकर उसे विद्या निलय का रूप दिया गया ।

ट्रस्ट के पीयूष बज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने भवन को रिनोवेट करते हुए हमनें उसी भवन में दर्शनार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओ के साथ साधु संतों के प्रवास एवं नियमित पाठशाला संचालन को ध्यान में रखते हुए निर्माण करवाया है।
सकल दिगम्बर जैन समाज समिति कोटा के अध्यक्ष विमल नांता, कार्याध्यक्ष प्रकाश बज सहित समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति में भवन का लोकार्पण किया गया ।

इस अवसर पर विमल नांता ने अपने उद्बोधन में समाज के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रामपुरा सम्पूर्ण कोटा जैन समाज की नींव है बरसों पहले सब इसी क्षेत्र में रहा करते थे, इसलिए अपनी बीज भूमि पर ऐसी पुनीत योजना देखकर मन हर्षित होता है । सबसे अच्छी बात यह है कि बिना पुरातन को नष्ट किये समाज ने इस कार्य को पूर्ण किया है जो अन्य के लिए भी प्रेरणा है ।
अन्त में आयोजको द्वारा इस कार्य मे सहयोग करने वाले सभी दानदातारो का अभिनन्दन किया गया ।
राकेश जैन ‘चपलमन’ से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *