22 वर्षीय जैन युवा की उपलब्धि पर ग्राम वासियों ने किया भव्य स्वागत
रिछा
हम इसे बहुत बडी उपलब्धि कहेगे जी हा जिला डूंगरपुर ग्राम रिछा के 22 वर्षीय एक जैन युवा ने सफ़लता को पाया इस सफ़लता पर ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया।


आपको बता दे यह एक कीर्तिमान ग्राम के निवासी श्रीमान
शंकरलाल मकनावत के पोते 22 वर्षीय तीर्थ मकनावत का उड़ीसा के राऊरकेला में अध्ययनरत रहते हुए प्रथम साक्षात्कार में ही
बेहतरीन जॉब मिली प्राप्त करने युवा तीर्थ मकनावत का गांव में प्रवेश होने पर भव्य स्वागत किया गया। यह गाँव वालों के लिए हर्ष और खुशी का विषय था की इस छोटे से गाँव के बच्चे ने उच्च

सफ़लता को पाया आपको बता दे यह जैन समाज के लिए गौरव का विषय है की छोटे से गांव में जैन समाज के बच्चे अनवरत शिक्षा क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर रहे है।

युवा तीर्थ मकनावत सॉफ्टवेयर इंजिनियर जो सभी के लिए गौरव का क्षण है। तीर्थ का जगह जगह अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
