श्रीमति सुशीला पाटनी (आर.के. मार्बल) ने दीक्षार्थी बहनों की उज्जवलता की कामना
दीक्षार्थियों की भव्य शोभायात्रा छोल भराई हुई
किशनगढ़
मार्बल नगरी मदनगंज किशनगढ़ का एक सौभाग्य उदित हुआ जी हां नगर को मोक्ष मार्ग के राही का सम्मान करने का अवसर मिला।
आपको बता दे परम पूज्य पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज द्वारा *ब्रह्मचारिणी साधना दीदी, बाल ब्रह्मचारिणी नेहा दीदी, बाल ब्रह्मचारिणी दीप्ति


दीदी,बाल ब्रह्मचारिणी पूनम दीदी की जेनेश्वरी दीक्षा दिनांक 05 अक्टूबर 2022 को* “`श्री शांतिवीरनगर श्री महावीरजी, में आचार्य श्री संसघ के सानिध्य में संपन्न होने जा रही है। जानकारी देते हुए विनोद पाटनी अध्यक्ष, सुभाष बड़जात्या मंत्री,गौरव पाटनी`प्रचार संयोजक ने बताया





मदनगंज किशनगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा समस्त दीक्षार्थियों की भव्य बिंदोरी एवं छोल भराई का कार्यक्रम चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर स्मारक, जयपुर रोड, मदनगंज किशनगढ़में हुआ वहा पर
दीक्षार्थियों की किशनगढ़ मैं भव्य अगवानी की गई
भव्य शोभायात्रा

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शिवाजी नगर मदनगंज किशनगढ़ से
बैंड बाजे, बग्गी के साथ दीक्षार्थियों की शोभायात्रा जुलूस के रूप में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शिवाजी नगर से प्रारंभ होकर जैन भवन, आदिनाथ मंदिर, चंद्रप्रभुमंदिर होते हुए श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में सम्पन्न हुई। आलम यह रहा है हर कोई इन वैराग्य की प्रतिमूर्ति को नमन करने को आतुर था चारो ओर जय जयकारों का शोर गुंजित था।








वही श्रीमति सुशीला पाटनी (आर.के. मार्बल) ने दीक्षार्थी बहनों की उज्जवलता की कामना की और कहा कि यह नगर का सोभाग्य है की आज हमें भी ऐसा सोभाग्य मिले हम भी दीक्षा ले कामना करती हु इनका संयमित जीवन अच्छे से व्यतीत हो
इस अवसर पर संजय पापडीवाल ने कहा आज हमारे यहां दीपवाली जैसा माहौल है आज दीक्षार्थी बहने मेरे घर मुझे उनका स्वागत करने का अवसर मिला कामना करता निकट भविष्य में मोक्षमार्ग की औऱ अग्रसर हो श्री विनोद पाटनी ने भी मंगल कामना करते हुए कहा की आचार्य वर्धमान साग़र महाराज हमारे किशनगढ़ गुरु है उनका उपकार है इन दीदियों को मोक्षमार्ग पर आरूढ़ किया हम इनके मार्ग की अनुमोदना करते है। श्री महेंद्र पाटनी ने कहा इनके संयम मार्ग की हम अनुमोदना करते है और आप वैराग्य के पथ पर आर्यिका दीक्षा को लेकर जैन धर्म की पताका को जन जन तक पहराये
राजेश पंचोलिया
वात्सल्य भक्त परिवार
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
