राजस्थान जैन युवा महासभा का वार्षिक अधिवेशन, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण एवं पुनर्गठित जोनो का शपथग्रहण समारोह 2oct (रविवार को) -आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में होगा
जयपुर –
– दिगम्बर जैन युवा एवं महिला मण्डलों की प्रदेश स्तरीय पंजीकृत प्रतिनिधि संस्था राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के तत्वावधान में
रविवार 02 अक्टूबर,2022 को वार्षिक अधिवेशन, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर पुनर्गठित जोनो की कमेटियों का शपथग्रहण समारोह भी होगा।
युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रविवार को दोपहर 1.30 बजे से भट्टारक जी की नसियां के
तोतूका सभागार में आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथि गजेन्द्र जैन प्रवीण जैन, विकास बड़जात्या वैशाली नगर वालें होंगे। समारोह की अध्यक्षता दिगम्बर जैन मुनि संघ कमेटी के अध्यक्ष देव प्रकाश खण्डाका करेंगे। समारोह का दीप प्रज्जवलन युवा समाजसेवी कमल -सुधा सरावगी करेंगे। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश काला ‘मामाजी,प्रदीप -निर्मला चूड़ीवाल निखार संस वाले होंगे।
समारोह में सुगंध दशमी पर दिगम्बर जैन मंदिरों में सजाई गई झांकियों को तथा दसलक्षण महापर्व के दौरान चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य संयोजक धीरज पाटनी के मुताबिक समारोह में विशिष्ट जोन पुरुस्कार, ,विशिष्ट महिला मण्डल पुरस्कार सहित मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन एवं राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड में सदस्य मनोनीत होने पर सीए दिनेश जैन का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान
लक्की ड्रा के माध्यम से दर्शकों को
कई पुरस्कार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम समापन के बाद वात्सल्य सहभोज होगा।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
