फागी कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मे़ दो दिवसीय नंदीश्वर दीप विधान का हुआ भव्य ‌शुभारम्भ

JAIN SANT NEWS फागी

फागी कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मे़ दो दिवसीय नंदीश्वर दीप विधान का हुआ भव्य ‌शुभारम्भ

फागी

कस्बे के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में दो दिवसीय नंदीश्वर दीप महामंडल मंडल विधान का पंडित सुरेश कुमार शास्त्री के दिशानिर्देश में साज बाज के द्वारा विभिन्न मंत्रोचारणों के बीच भव्य शुभारम्भ हुआ।

जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में प्रातः जी का अभिषेक, शांतिधारा बाद अष्टद्रव्यों से पूजा हुई , बाद में विधान आयोजक राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार जैन कलवाड़ा वालों के सहयोग से उक्त विधान का शुभारंभ हुआ जिसमें समाज के सहयोग से 101पूज्यार्थियो ने पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन प्राप्त किया तथा विधान में विधि विधान से 26 अर्घ्य चढ़ाए गए।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *