निवाई जैन समाज ने दीक्षार्थी बहनों की उज्जवलता की कामना की गाजेबाजे के साथ दीक्षार्थियों की भव्य गोद भराई की

Uncategorized

निवाई जैन समाज ने दीक्षार्थी बहनों की उज्जवलता की कामना की गाजेबाजे के साथ दीक्षार्थियों की भव्य गोद भराई की

निवाई

ओधोगिक नगरी निवाई का एक सौभाग्य उदित हुआ, जी हां निवाई नगर को मोक्ष मार्ग के राही का सम्मान करने का अवसर मिला।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व सुनील भाणजा व राकेश संधी ने बताया कि परम पूज्य पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज द्वारा ब्रह्मचारिणी साधना दीदी, बाल ब्रह्मचारिणी नेहा दीदी, बाल ब्रह्मचारिणी दीप्ति

दीदी,बाल ब्रह्मचारिणी पूनम दीदी की जेनेश्वरी दीक्षा दिनांक 05 अक्टूबर 2022 को श्री शांतिवीरनगर श्री महावीरजी, में आचार्य श्री संसघ के सानिध्य में संपन्न होने जा रही है। जानकारी देते हुए

विमल जौंला व सुनील भाणजा ने बताया कि शनिवार की सुबह आलम यह रहा है हर कोई इन वैराग्य की प्रतिमूर्ति को नमन करने को आतुर था चारो ओर जय जयकारों का शोर गुंजित था।
वहीं विभिन्न सभी महिला मण्डलों एवं संस्थाओं की महिलाओं ने दीक्षार्थी बहनों की उज्जवलता की कामना की और कहा कि आज तो यह नगर का सोभाग्य है परंतु भविष्य में हमें भी ऐसा सोभाग्य मिले हम भी दीक्षा ले, इनका संयमित जीवन अच्छे से व्यतीत हो सभी ने मंगल कामना की।

विमल जौंला व सुनील भाणजा ने कहा कि आज हमारे यहां दीपवाली जैसा माहौल है, आज दीक्षार्थी बहने मेरे नगर मे आई है उनका बहुमान अभिनन्दन करने का अवसर मिला, कामना करते है कि निकट भविष्य में मोक्षमार्ग की औऱ अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि आचार्य वर्धमान साग़र महाराज हमारे निवाई गुरु है उनका उपकार है,

इन दीदियों को मोक्षमार्ग पर आरूढ़ किया हम इनके रत्नत्रय मार्ग की अनुमोदना करते है इनके संयम मार्ग की हम अनुमोदना करते है। और आप वैराग्य के पथ पर आर्यिका दीक्षा को लेकर जैन धर्म की पताका को जन जन तक पहराये। इस दौरान शनिवार को निवाई सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री महावीर जी में वात्सल्य मूर्ति आचार्य वर्धमान सागर महामुनिराज के कर कमलों से होने वाले विशाल दीक्षा महोत्सव की चार दीक्षार्थी बहिनों की गोद भराई का कार्यक्रम निवाई मे गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर अग्रवाल जैन मंदिर निवाई में हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व सुनील भाणजा ने बताया कि शनिवार को सुबह 8.30 बजे वैराग्यमयी वातावरण में चारों दीक्षार्थियों की गोद भराई कार्यक्रम किया गया जिसमें समस्त महिला मण्डल एवं
सकल दिगम्बर जैन समाज ने पंचमेवो से क्षोल भरी। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मण्डल की नीरा जैन शशी सोगानी एवं शकुंतला भाणजा ने चोक पूजन से की।

नेहा दीदी सहित चारों दीदीयों ने भारत गौरव स्वस्ति भूषण एवं विज्ञा श्री माताजी से आशीर्वाद लिया। चारों दीक्षार्थी 5 अक्टूबर को श्री महावीर जी मे आचार्य वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य में जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा लेंगी

ब्रह्मचारिणी साधना दीदी इन्दौर, नेहा दीदी दिल्ली, दीप्ती दीदी सनावद, एवं पूनम दीदी कोटा की शनिवार को जयकारों के साथ निवाई जैन समाज ने पंचमेवो से गोद भराई करके गाजेबाजे से महिलाओं के साथ भक्ति नृत्य किए एवं महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इस दौरान ब्रह्मचारिणी नेहा दीक्षार्थी दीदी ने अग्रवाल जैन मंदिर पर अपार जैन समुदाय को सम्बोधित किया। इस अवसर पर आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने कहा कि संयम ही मनुष्य को भगवान बना देता है। संयम और रत्नत्रय को धारण करना ही मोक्ष मार्ग है। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरिया सुशील जैन आरामशीन वाले विष्णु बोहरा धर्मचंद चंवरिया सत्यनारायण मोठूका वाले गोपाल कठमाणा महावीर प्रसाद पराणा संजय प्रेस वाले विमल सोगानी सुशील गिन्दोडी नेमीचंद सिरस वाले भागचन्द सारसोप वाले महेन्द्र सारसोप महेन्द्र चंवरिया दिनेश गिन्दोडी सुनील भाणजा संजय सोगानी दिनेश झिलाय विमल झिलाय बंटी कठमाणा हेमंत चंवरिया सुरेश भाणजा त्रिलोक रजवास मोहनलाल चंवरिया पदमचंद पीपलू प्रेमचंद गिन्दोडी महावीर प्रसाद माधोराजपुरा सन्मति चंवरिया दिनेश चंवरिया प्रदीप माधोराजपुरा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *