झुमरीतिलैया में झारखंड में प्रथम बार 24 समवसरण कल्पद्रुम महामंडल विधान प्रारंभ

JAIN SANT NEWS झुमरीतिलैया

झुमरीतिलैया में झारखंड में प्रथम बार 24 समवसरण कल्पद्रुम महामंडल विधान प्रारंभ

झुमरीतिलैया

झुमरीतिलैया विश्व शांति महायज्ञ, 25 समोसरण विधान कल्पद्रुम महामंडल विधान, 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक झुमरी तिलैया जैन समाज के द्वारा स्थानीय रानी सती धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है, इस विश्व शांति महायज्ञ में सम्मेद शिखर पारसनाथ से एक सौ भगवान की प्रतिमा को लाया गया है जो इस समोसरण कल्पद्रुम महामंडल विधान में पूजित होंगे। भक्तजन पूजा करेंगे

झारखंड,बिहार,बंगाल,उड़ीसा जैन समाज के इतिहास में प्रथम बार परमपूज्य राजकीय अतिथि वाक केशरी पूज्य जैन मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में यह सभी विधान यज्ञ का कार्यक्रम होगा आगामी 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक ऐतिहासिक विश्व शांति महायज्ञ कल्पद्रुम महामंडल विधान झुमरीतिलैया के पानीटंकी रोड स्थित नया जैन मंदिर के निकट राणीसती धर्मशाला में आयोजन हो रहा है जिसमे इस विधान के मुख्य चक्रवर्ती बनने का सौभाग्य पूर्व अध्यक्ष सुशील-शशि छाबड़ा को प्राप्त हुआ है इस विधान का विधिवत शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा उसके पूर्व आज जैन समाज की सेकड़ो महिलाओं के द्वारा नया जैन मंदिर से मस्तक पर कलश लेकर घट यात्रा हुई, घट यात्रा का समापन कार्यक्रम स्थल पर हुवा, भूमि शुद्वि का ,मंडप शुद्धि सौभाग्य मति महिलाओं द्वारा किया गया ।इस अवसर पर परम पूज्य मुनिश्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने अपना मंगल आशीर्वाद दिया सभी कार्यक्रम रायपुर से आए प्रतिष्ठाचार्य अजीत जैन और कोडरमा के पंडित अभिषेक जैन के निर्देशन में होगा, जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन सेठी

उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, चतुर्मास समिति के संयोजक सुरेंद्र काला, विश्व शांति महायज्ञ के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, राज छाबड़ा,

दिलीप बाकलीवाल, सुरेश झाझंरी सुशील जैन छाबड़ा , मनीष सेठी राजीव छाबड़ा रूपेश छाबड़ा,ऋषभ सेठी,विकाश पाटोदी आदि लोग इस विश्व शांति महायज्ञ को सफल बनाने में तन मन से लगे हुए हैं यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा ,नवीन जैन ने दी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *