सिद्धचक्र महा मंडल विधान में समर्पित किए 256 अर्घ तीर्थ पर प्रतिमा विराजमान करना दुर्लभ है-अंकित भयाजी
अशोक नगर-
जिले के सबसे बड़े तीर्थ दर्शनोंदय अतिशय क्षेत्र थूबोनजी में सिद्धो की महा आराधना रूप श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज व निर्यापक श्रमण मुनि पुगंव श्रीसुधासागर महाराज के आशीर्वाद से विधानाचार्य अंकित भया के सान्निध्य में भक्ति भाव से चल रहा है। जहां भगवान की श्रद्धा पूर्वक महा आराधना भक्तों द्वारा कि जा रही है इस दौरान भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक अर्घो का समर्पण करते हुए भगवान का गुणगान किया। इसके पहले चार इन्द्रो द्वारा भगवान का एक सौ आठ रिद्धि मंत्रो से अभिषेक किया गया।

सिद्धो की आराधना बड़े पुण्य से करने को मिलती है- विजय धुर्रा
इस अवसर पर थूबोनजी कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि श्रावक श्रेष्ठी श्री मानक लाल वीरेन्द्र कुमार सुरेंद्र कुमार रजवास सागर से आकर अपने समधी देवेन्द्र कुमार अतुल कुमार अभिषेक कुमार रिक्की डी के जैन पी एन वी परिवार सभी रिश्ते दारो के साथ भक्तिभाव से सिद्धो की महा आराधना करते हुए विश्व शांति महायज्ञ कर रहे हैं। दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी आपके मंगल भावों की अनुमोदना करती है। कोई महान पुण्य होता हैं जब व्यक्ति तीर्थ पर अपनों व चाहने वालों के साथ भगवान की महा आराधना कर पाता है यहां अवसर सौभाग्य शाली परिवारो को ही मिलता है। संसार के कार्य तो सभी कर लेते हैं लेकिन परमार्थ क्षेत्र में कार्य करना कठिन होता है।

पहले विधान में आनंद आया तो पुनः पधारें
कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघई ने कहा कि हमारे श्रावक श्रेष्ठी डी के जैन सहाब के समधी जी ने जव थूवोनजी में विधान के लिए कहा तो तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल व सभी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की आपने जो पहले विश्व शांति महायज्ञ में आनंद लिया उसी का परिणाम है कि आज आप सभी अपने चाहने वालों को सभी सुविधाओं के साथ लेकर तीर्थ पर महा आराधना कर रहे हैं आगे भी हम चाहेंगे कि जिनके भी महा आराधना के भाव हो वह यहां आकर धर्म ध्यान करें ।
विश्व शांति के लिए की महा शान्तिधारा
श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान के दौरान जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्तिधारा प्रतिष्ठा चार्य अंकित भया के मुख से की गई।जिसमें सौधर्म इन्द्र बनकर कैलाश चंद अनिल कुमार सुनील कुमार, मुकेश कुमार , परिवार देवली राजस्थान इंशान इन्द्र सेंकी जैन दिनेश कुमार डॉ वीरेंद्र कुमार परिवार बेगमगंज
सनत इन्द्र सुधीर कुमार प्रियम कुमार अब्बू बजाज
महेंद्र इन्द्र श्रेयांश कुमार श्री मति विनीता जैन महावीर किराना परिवार सम्मेद शिखर यात्रा संघ सागवाड़ा

के साथ महावीर कुमार संजय जैन, सन्मति जैन पुत्र रत्न की प्राप्ति पर विजय रीना जैन धुर्रा परिवार अशोकनगर प्रदीप जैन रानी बिटिया चेल्सी , सौम्या पिपरई के साथ अन्य भक्तों को महा शान्ति धारा का सौभाग्य प्राप्त किया इस दौरान कमेटी की ओर से श्री मानक लाल वीरेन्द्र कुमार सुरेंद्र कुमार परिवार का बड़े बाबा के विशाल चित्र व श्री फल माला से सम्मान किया गया
विधान में मंडल पर समर्पित किये 256अर्घ
सिद्ध चक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ में भगवान श्री शांतिनाथ स्वामी की आराधना रूप शान्तिनाथ विधान विधानाचार्य अंकित भया के मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सिद्धचक्र मंडल विधान की पूजन में जल समर्पित करने का सौभाग्य पुण्यार्जक परिवार से मालकलाल सुरेन्द्र कुमार रजवास परिवार श्री मति डी के जैन पी एन वी को चन्दन के साथ अतुल श्री मति संगीता अक्षय पद की चाह से अक्षत रिक्की श्री मति रजनी वहीं पुष्पो से पूजन अभिषेक कुमार श्री मति स्वाति जैन ने की दीप से धूप के साथ श्री मति सपना राजेन्द्र जैन श्री फल से आराधना कमेटी के विपिन सिघई विजय धुर्रा रानी पिपरई विकास जैन सोनू वगुलया मौनू वाटा अभिषेक वाटा संजय जैन विनोद जैन सहित अन्य भक्तों द्वारा की गई।
इसके साथ ही सैकड़ों भक्तो को मंडल पर अर्घ समर्पित करते करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
