सीए दिनेश जैन को व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य नियुक्त होने पर जैन समाज मे हर्ष की लहर

जयपुर
राजस्थान सरकार द्वारा जैन समाज के गौरव सीए दिनेश जैन को व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य नियुक्त हुए यह संस्था उद्यमियों व्यापार की प्रगति के लिए कार्य करती है राजस्थान सरकार द्वारा राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव शक्ति सिंह राठौड़ ने नियुक्ति पत्र जारी किया सूचना मिलते ही समस्त जैन समाज मे हर्ष की लहर है और उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है श्री जैन ने व्यापार की उन्नति विकास के लिए कार्य करने की बात कही राज्य सरकार की व सभी शुभचिन्तको को आभार जताया
श्री जैन के सफर पर
कोई शक नही है यह युवा है जिन्होंने बहुत कम उम्र में एक विशालता को पाया है यह सचमुच समाज का गौरव है सीए दिनेश कुमार जैन आईसीएआई के फेलो सदस्य हैं और साथ में प्रैक्टिसिंग सीए के रूप में योग्यता के बाद 20 वर्षों का अनुभव है। वित्त और लेखा परीक्षा से संबंधित क्षेत्र में व्यापक प्रदर्शन रखने वाले। वे वर्ष 2022-23 के लिए आईसीएआई के सीआईआरसी के कोषाध्यक्ष थे। वे वर्ष 2020-21 के लिएआईसीएआई के सीआईआरसी के सचिव थे ये वर्तमान में एमएसएमई चैप्टर ऑफ कॉमर्स राजस्थान चैप्टर के उपाध्यक्ष हैं।RTCA के कार्यकारी सदस्य भी हैं। इतना ही नही वे वर्ष 2016-17 के लिए आईसीएआई की जयपुर शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके है। उन्हें वर्ष 2017-18 में ICAI की जयपुर शाखा के CICASA अध्यक्ष के रूप में कार्य किया गया था।उन्होंने एमएसएमई, बैंक वित्त, जीएसटी, आयकर, कंपनी अधिनियम, साइबर सुरक्षा, आचार संहिता, लेखा मानक और लेखा परीक्षा मानकों और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडरेटर और स्पीकर के रूप में 500 से अधिक वीसीएम का संचालन किया था। वे वर्ष 2018-19 में जयपुर की युवा सदस्य अधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष भी थे ।आईसीएआई की शाखा वे श्री अग्रवाल समाज चोरसी प्रवासी ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं वे साधु सेवा तीर्थ बड़ा पदमपुरा के उपाध्यक्ष हैं वे राजस्थान जैन युवा महासभा के सचिव हैं वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।
श्री जैन की खास बात यह है की यह अपनी सफलता का श्रेय को सभी को देते है। इस कारण वे स्वयम श्रेयस्कर बनकर हम सबके सामने है। जो जितना विनम्र होता है वो उतना उच्चता को पाता है यह सब श्री जैन में नजर आता है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट
