नाई की मंडी में हुआ वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन
आगरा
बुधवार को कटरा इतवारी खां स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नाई की मंडी में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया| जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने भगवान चंद्रप्रभु की पूजन के बाद शांतिपाठ कर श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की मांगलिक क्रियाए संपन्न की| साय:काल श्रीजी की मंगल आरती हुई| इसके बाद नाई की मंडी महिला मंडल के द्वारा पार्श्वनाथ भक्ति पर नृत्य की प्रस्तुति दी| इस दौरान रंगकर्मी श्री अनिल जी कलाकार के द्वारा नाटक “जान है तो जहान है” नाटक का मंचन किया गया| इस अवसर पर जैन धर्म पर आधारित धार्मिक तंबोला भी खिलाया गया| इस कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र बैनाड़ा ने किया|
इस अवसर पर कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष निर्मल मोठया,मंत्री सुरेंद्र बैनाड़ा,राजेश बैनाड़ा, अजीत रावका,वीरेंद्र मोठया, अनिल मोठया,राजेंद्र पाटोदी अजीत बैनाड़ा,हीरालाल बैनाड़ा, अमित गोधा,तरूण रांवका,अंकुर कासलीवाल,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,अजीत मौठया, मनीष मोठया,उषा मोठया,प्रिया जैन, पुष्पा जैन,सुनीता जैन,नीलू जैन, नितिका जैन,डॉली जैन बुलबुल जैन,राखी जैन, समस्त कटरा इतवारी खां नाई की मंडी के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
