जैन नसिया मेे भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, थिरके श्रोतागण रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करके बांधे रखा

JAIN SANT NEWS टोंक

जैन नसिया मेे भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, थिरके श्रोतागण
रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करके बांधे रखा

टोंक

दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में “जैनम जयतु शासनम जय हो विद्यासागरम्” ग्रुप के द्वारा आयोजित भजन संध्या में देश विदेश के ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार राजू विजयवर्गीय मुबंई एवं मयूर जैन इंदौर द्वारा अनेक आध्यात्मिक, देश भक्ति, धार्मिक भजनों के माध्यम से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा और श्रोतागण एवं अपार जनसमूह ने जमकर भक्ति नृत्य कर के भजन संध्या का भरपूरआनंद लिया।

समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया की जैन नसिया में रविवार को आयोजित भजन संध्या की शुरुआत मुख्य अतिथि टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया,टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, बीजेपी नेता नरेश बंसल, विष्णु शर्मा, मंत्री धर्मेंद्र पासरोटियां ने मंच पर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान एवं आचार्य विद्यासागर जी महाराज का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की तत्पश्चात यूट्यूब एवं वीडियो लाखों फॉलोअर्स पाने वाले मुंबई के सुपरहिट गायक कलाकार राजू विजयवर्गीय द्वारा

“पूजा है तुझको पूजेंगे हरदम, मां से ही मेरा अर्पण यह मेरा जीवन”।
“रहे हम महावीर के बनकर ना श्वेतांबर ना दिगंबर”।
और मयूर जैन इंदौर ने” कैसा जादू किया तुमने गुरुवर, हो गए हम तुम्हारे दीवाने”।

मोहे ऐसा तू चश्मा लगा दे,जिसके लगते ही गुरुवर दिखाई दे
एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए
इस मौके पर ग्रुप के ऋषभ नमक, आशु दाखिया,किट्टू जैन अमन सर्राफ, भाविक मलारना, ऋषभ छामुनिया,लोकेश दतवास, मनसास जैन आदि ने सभी अतिथिगण एवं म्यूजिशियंस का माला, तिलक, दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तत्पश्चात जैन समाज और जिनधर्म प्रभावना समिति के सदस्य सुरेश नमक,नीटू छामुनिया,ओम ककोड़,राजेश शिवाड़, डॉक्टर चेतन जैन, अंकुर पाटनी,पंकज कल्ली मुकेश बरवास ने जैनम जयतु ग्रुप का सम्मान किया एवं जैन वूमेन ग्रुप के द्वारा देव- शास्त्र- के सामने भक्ति नृत्य किया इस मौके पर निवाई, मालपुरा उनियारा बनेठा ,ककोड़, आदि क्षेत्रों से काफी संख्या मैं श्रद्धालु इस भजन संध्या में सम्मिलित हुए
इस मौके पर काफी संख्या में अपार जनसमूह उपस्थित था
अंत में जैनम जयतु शासनम जय हो विद्यासागर ग्रुप के द्वारा सभी का आभार अभिनंदन स्वागत किया गया

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *