आचार्य शांतिसागर सभागार में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का क्षमावाणी महोत्सव का हुआ आयोजन

JAIN SANT NEWS आगरा

आचार्य शांतिसागर सभागार में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का क्षमावाणी महोत्सव का हुआ आयोजन

आगरा

आज रविवार को हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति आगरा के तत्वावधान में सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन किया गया| जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण व दीपप्रज्ज्वलन एवं सभी अतिथियों का सम्मान के साथ हुआ| इस अवसर पर नाई की मंडी शैली की महिला मंडल एव ट्रांसयमुना कॉलोनी शैली की छोटी-छोटी बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी| इस दौरान आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति ने वरिष्ठजन,दाम्पत्य जीवन के 50वीं वर्ष में प्रवेश करने वाले युगलों का सम्मान एवं सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया| इस कार्यक्रम का संचालन सरिता काला एवं मनोज बाकलीवाल ने किया| कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने एक दूसरे को नमन कर सालभर में हुई एक दूसरे से जाने अनजाने में की गई गलतियों के लिए उत्तम क्षमा कहा| कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहा आदिति जैन द्वारा धार्मिक गोल्डन गेम भी खिलाया गया|इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री सुधांशु

कासलीवाल एडवोकेट राजस्थान हाईकोर्ट के के मुख्य रूप से मौजूद रहे| इस अवसर पर आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष निर्मल मौठया,मंत्री अजय बैनाड़ा संजीव बैनाड़ा,पंकज भूच दिलीप बडजात्या,नरेंद्र गोधा,अशोक गोधा,कमल गोधा,हरिचंद लुहारिया,राजेंद्र गोधा,लोकेश जैन,वीरेंद्र कुमार जैन,मनीष बड़जात्या,संगीता बाकलीवाल रीना बैनाड़ा उमा मौठया,बीना बैनाड़ा,समस्त महासमिति की महिला मंडल की कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहे

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *