अर्चना जैन दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा विमेन फोरम दिल्ली की प्रभारी बनी

JAIN SANT NEWS दिल्ली

अर्चना जैन दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा विमेन फोरम दिल्ली की प्रभारी बनी

नई दिल्ली

उच्च शिक्षित होना,व्यवसाय करना और धर्म के साथ सामाजिक कार्यो मे जुड़े रहना ऐसा कार्य करने वाली महिला नारी शक्ति का प्रतिरूप बनकर सामने परिलक्षित है हम बात कर रहे है श्रीमति अर्चना जैन की जिन्हें जैन दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा विमेन फोरम दिल्ली की प्रभारी बनाया गया यह नियुक्ति ग्लोबल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष जमनालाल हपावत ने की।

एक परिचय अर्चना जैन का

दिल्ली में निवास रत जैन जिनकी उम्र 55 वर्ष कीहै बचपन से इन्हें पढ़ने और काम करने की ललक रही। बचपन में ये पढ़ाई भी करती रही और अपने पिता भुल्लन चंदजी जैन के साथ काम भी करती रही, औऱ अध्यन करती रही। इन्होंने संस्क्रत में B. A. की पदवी को लिया। उनकी गहन रुचि को दर्शाता है। प्राचीन तीर्थो मंदिर जीर्णोद्धार में गहन रुचि रखती है। इन्होने विदेशों में जैन धर्म की खोज करने का कार्य किया। इन्होंने

श्रीलंका जाकर वहां के प्राचीन मंदिरों की शोध में भी अग्रणीय भूमिका निभाई। श्री हपावत ने कहा महिला सशक्तिकरण के कार्य को समर्पित सन्तो के आहार विहार में सलग्न व्यक्तित्व की नियुक्ति कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है। हमने अर्चना जैन के बारे में विस्तृत जाना उन्होंने 1992 में विवाह के बाद भी पति के सराफ़ा व्यवसाय को अपनी मेहनत लगन से बुलंदी के शिखर तक पहुँचाया। इन्हें सोने में हो रहे अमेरिका,लंदन में हो रहे उतार चढ़ाव की भी दक्षता के साथ जानकारी है।

श्रीमति जैन ने बताया की मुझे काम करने का सदा जुनून बना रहता है। कोई भी कार्य हो छोटो और बड़ो दोनो से सीखा। उन्होंने कहा की मैं 2007 में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा से जुड़ी औऱ श्री निर्मल सेठी ने मुझे आगे बढने के लि। वे मुझे हौसला औऱ स्नेह देते थे।उनके साथ कोई भी मीटिंग, अधिवेशन में जाती रहती थी। हर व्यक्ति का मुझको साथ मिलता रहा। वह कहती है की मेरे अंदर आध्यातम की रुचि कब बढ़ने लगी मैं समझ नही पाई। अनेक घण्टो ध्यान लगाने वाली अर्चना जैन के एक बार दीक्षा के भाव भी बने लेकिन बच्चो के छोटे होने से गुरुजनों ने उनसे कहा समझाया की घर पर रहकर ही पुरे परिवार के साथ धर्म साधना करे। उन्होंने अपने पति श्री अजित जैन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करतेहुए कहा की मैं उनका धन्यवाद करती हूं की उन्होंने कभी भी मुझे नही रोका औऱ कदम कदम पर साथ दिया।

आभार व धन्यवाद दिया

उन्होंने कहा की मैं ग्लोबल महासभा जुड़ी हुई हो और काम भी किया है। मुझे दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा का विमेन फोरम प्रभारी (दिल्ली) के पद पर सुशोभित किया

मैं दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा के सभी ट्रस्टी गण और श्री जमनालाल जैन हपावत मुंबई का धन्यवाद करती हूँ। उन्होंने मुझे इस योग्य समझा और सबके सहयोग और साथ मिलता रहे। मैं पूरी से ईमानदारी से इस पद की गरिमा बनाए रखु यही मेरी भावना है।
ये मेरी भावना है।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *