देव शास्त्र गुरुओं के समक्ष वेश भूषा खानपान की विकृति स्वयम के लिए धातक आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी

JAIN SANT NEWS श्री महावीर जी

देव शास्त्र गुरुओं के समक्ष वेश भूषा खानपान की विकृति स्वयम के लिए धातक आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी

महावीर जी

पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी मे विराजित हैआचार्य श्री ने देव शास्त्र एवम गुरुओं के समक्ष वेश भूषा एवम खानपान की विकृति पर चिंता व्यक्त कर प्रवचन में बताया कि आजकल समाज की महिलाएं सिद्ध क्षेत्र अतिशय क्षेत्रो मंदिरों आचार्य आर्यिका संघो के समक्ष शालीनता के मर्यादित वेशभूषा पहन कर नही आते है जो गलत है।

समाज के महिला पुरुषों ने धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्पॉट समझ लिया है। क्षेत्रो मंदिरों में आचार्य संघ ,आर्यिका संघ के समक्ष विशेषकर महिलाएं लड़कियां कटे फटे वस्त्र सलवार सूट टाइट चुस्त कपड़े पहनती है अब तो अधिक उम्र की महिलाएं भी अब देव स्थानों पर मर्यादित कपड़े नही पहन रही है।

यह जैन धर्म के संस्कारों संस्कृति के विरुद्ध है। इसी प्रकार धार्मिक स्थलों पर जिस समय अभिषेक पूजन करना चाहिए, उस समय होटलों में समाज जन नाश्ता करते रहते है। देव स्थल आमोद प्रमोद के स्थल नही होकर आत्म चिंतन, मनन के स्थल है।इसी प्रकार देर रात्रि तक सिद्ध क्षेत्रो ,अतिशय क्षेत्रो ओर देव स्थलों पर होटलों में भोजन नाश्ता करना जैन धर्म के विपरीत होकर अन्य जैनेतर समाज मे विपरीत संदेश जाता है।वेश भूषा तथा खान पान की विकृति जैन धर्म के साथ स्वयम के लिए भी हानिकारक है।इससे पुण्य के बजाय पाप का आश्रव होता है।

समाज श्रावक की परिभाषा भूल गया है उसे देव शास्त्र एवम गुरुओं के प्रति श्रद्धावान , विवेक वान तथा क्रिया वान होना चाहिए।

आज सिद्ध क्षेत्रो विशेष कर श्री सम्मेद शिखर जी मे पहाड़ पर नाश्ते की दुकाने श्रावकों के कारण बढ़ रही है पहले के लोग जिस दिन सिद्ध क्षेत्रो की वंदना करते थे ,तब उस दिन उपवास करते थे। आचार्य श्री शांति सागर जी ने गृहस्थ अवस्था मे शिखर जी के वंदना कर आजीवन धी ओर तेल दो रसों का त्याग कर दिया ।

सामूहिक संयुक्त परिवारों के स्थान पर एकल परिवारों के प्रचलन से अनेक परिवार स्वछन्द हो गए है।

राजेश पंचोलिया इंदौर के अनुसार
वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महावीर जी मे 54 वा चातुर्मास कर रहे है। प्रतिदिन अनेक नगरों से समाज जन आगामी चातुर्मास एवम नगर में विहार हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन कर रहे है।
आगामी 5 अक्टूम्बर 2022 को दशहरे पर 4 दीक्षाएं होगी
राजेश पंचोलिया इंदौर
वात्सलय भक्त परिवार

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *