गुढाचन्द्र जी के दिगम्बर जैन मंदिर में गूंजे जयकारे –
गुढ़ाचंद्रजी/
शनिवार,24 सितम्बर को पदयात्रा के दिगंबर जैन मंदिर गुढाचन्द्र जी पहुचने पर स्थानीय जैन समाज की ओर से भावभीना स्वागत-सत्कार किया गया। पदयात्रा के क्षेत्रीय सह संयोजक गौरव काला,सुशील पाटनी ने बताया कि पदयात्रियों ने स्नानादि के बाद मंदिर जी में संगीतमय सामूहिक पूजन की जिसमें पारस प्यारा लागो जिनेश्वर प्यारा लागो…., केसरिया केसरिया आज हमारो रंग केसरिया….
सहित भक्ति संगीत पर सुभाष चन्द जैन, सूर्य प्रकाश छाबड़ा, महेन्द्र गिरधरवाल, विनोद जैन ‘कोटखावदा’ , दीपिका जैन कोटखावदा, चन्द्र कान्ता लुहाड़िया, मधु जैन,महेश जैन,रेखा जैन ,अजय जैन,गौरव काला आदि ने नृत्य प्रस्तुति दी। अन्त में जयकारों के बीच श्री जी के कलशाभिषेक किये गये।
इस मौके पर संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन, पदयात्रा संयोजक पवन जैन नैनवां,सह संयोजक जिनेन्द्र जैन,सोभाग मल जैन,अशोक पाटोदी, गजेन्द्र शाह, सुशील कुमार जैन,विजय कुमार बैनाडा, मयंक बाकलीवाल, श्रीमती मोना बाकलीवाल, क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज बड़जात्या (चौमूं), हितेश पाटनी (हिंगोनिया),अजय जैन (अजमेर), श्रीमती चन्द्र कान्ता लुहाड़िया (सिकन्दरा),गौरव जैन(चंदलाई), सुशील पाटनी (धोंद),रवि प्रकाश जैन(बगरुं) सहित पदयात्रा के पूर्व संयोजक सुरेश ठोलिया, प्रकाश गंगवाल, सूर्य प्रकाश छाबड़ा, दूली चन्द चांदवाड, महेन्द्र गिरधरवाल, मैना बाकलीवाल , मनीष लुहाड़िया,राजेन्द्र जैन मोजमाबाद,राज कुमार बडजात्या,देवेन्द्र गिरधरवाल , विनोद जैन ‘कोटखावदा’, जिनेन्द्र जैन सहित पदयात्रा संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में पदयात्री बन्धु वह स्थानीय समाज जन मौजूद थे।
पदयात्रा संघ के प्रचार प्रभारी विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार दोपहर में नादोती रोड पर संघ की ओर से ज्ञान वर्धक, संदेशात्मक तथा दैश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम मेरा भारत महान हाऊजी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के पूर्व अध्यक्ष दीपक-दीपा गोधा एवं विशिष्ट अतिथि निर्मला जी, कपिल, अंकित छाबडा राजावास वाले , सुशील जैन,भाग चन्द जैन दीवान थे। संचालन विनेश सोगानी ने किया।
सायकांल पदयात्रियों द्वारा नादोती के महावीर पब्लिक स्कूल में धार्मिक अन्ताक्षरी का आयोजन किया गया । संचालन मैना बाकलीवाल एवं सलिल जैन ने किया।इस मौके पर एक सादा समारोह में धार्मिक ज्ञान प्रकाश प्रतियोगिता की उत्तर तालिका का विमोचन मुख्य अतिथि चन्द्र कान्ता लुहाड़िया सिकन्दरा वालों
द्वारा किया गया। मंच संचालन प्रभारी महेन्द्र गिरधरवाल ने किया।
पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम खेडला-खेडली स्कूल में किया।




पदयात्रा संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन के मुताबिक रविवार,25 सितम्बर को प्रातः चांदनगांव से विशाल जुलूस के रुप में नाचते गाते पदयात्री मुख्य मंदिर पहुचकर भगवान महावीर के दर्शन करेगे। कटला प्रांगण में
सामूहिक प्रार्थना एवं क्षमा वाणी आयोजन के बाद दोपहर में पदयात्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जावेगा। सायंकाल महाआरती तथा भक्ति संध्या के आयोजन किए जाएंगे।
प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा ‘ के मुताबिक सोमवार,26 सितम्बर को आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रातः शांतिनाथ विधान पूजा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद पदयात्री बसों द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
संकलंन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
