धर्म प्रभावना में सहायक है पदवन्दना -उपाध्याय उर्जयन्त सागर–पदयात्रियों ने की सामूहिक पूजा अर्चना –
दोसा”
जयपुर से श्री महावीरजी की 26 वीं पदयात्रा शुक्रवार को पहुचेगी सिकन्दरा -जैन भव्य स्वागत करेगा एवम- दिगम्बर जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे। – श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में मंगलवार,20 सितम्बर को संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन एवं संयोजक पवन जैन नैनवां जैन के नेतृत्व में संघीजी की नसिया खानिया से रवाना हुई जयपुर से श्री महावीरजी की 36 वीं पदयात्रा के गुरुवार,22 सितम्बर को दौसा के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुचने पर दौसा जैन समाज की ओर से भावभीना स्वागत-सत्कार किया गया।
इस मौके पर जयपुर से आये राजस्थान जैन सभा जयपुर के महामंत्री मनीष बैद, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’, जय जवान कालोनी जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन नेता , संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो की संस्थापक अध्यक्ष दीपिका जैन,’कोटखावदा’,रचना बैद,रेखा जैन आदि ने सभी पदयात्रियों की कुशलक्षेम पूछी।
पदयात्रा के सह संयोजक जिनेन्द्र जैन,सोभाग मल जैन, सुशील जैन ने बताया कि पदयात्रियों ने स्नानादि के बाद मंदिर जी में संगीतमय सामूहिक पूजन की जिसमें पारस प्यारा लागो जिनेश्वर प्यारा लागो…. सहित भक्ति संगीत व नृत्य प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर आयोजित धर्म सभा में उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि पदयात्राएं धर्म प्रभावना बढ़ाने में सहायक होती है। आज़ के इस भौतिक युग में जयपुर पदयात्रा संघ द्वारा आयोजित की जा रही पदयात्राएं लोगों को धर्म एवं आध्यात्म से जोड़ती है। इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों व पदयात्रियों को साधुवाद एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि दिगम्बर जैन सन्तों के साथ श्रावक गण भी पद वन्दना कर रहें हैं जो जैन धर्म के मूल सिद्धांतों को प्रतिपादित करता है। पदयात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी का धर्म से जुड़ाव बढ़ रहा है । पदयात्रा के माध्यम से भगवान महावीर के जीओ और जीने दो के सिद्धांत सहित, अहिंसा, शाकाहार का गांव गांव प्रचार प्रसार होता है।इस मौके पर दौसा जैन समाज की ओर से संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन, संयोजक पवन जैन ‘नैनवां,’ मनीष बैद, अशोक जैन ‘नेता’, विनोद जैन ‘कोटखावदा’ आदि का सम्मान किया गया।
तत्पश्चात पदयात्रा संघ की ओर से प्रभारी प्रकाश गंगवाल के नेतृत्व में ज्ञान वर्धक जैन धार्मिक हाऊजी का आयोजन हुआ। अतिथि नरेन्द्र -निखिल छाबड़ा,लाल चन्द जैन, राजेन्द्र -मयंक बाकलीवाल थे। संचालन सूर्य प्रकाश छाबड़ा, प्रकाश गंगवाल एवं महेन्द्र गिरधरवाल ने किया । विजेताओं को संघ की ओर से पुरस्कृत किया। अन्त में जयकारों के बीच श्रीजी के कलशाभिषेक किये गये। माल का पुण्यार्जन समाजश्रेष्ठी ललिता देवी,दीपक-मोना बाकलीवाल को मिला। आरती के साथ समापन हुआ।
इस मौके पर संरक्षक सुभाष चन्द जैन, संयोजक पवन जैन नैनवां,सह संयोजक जिनेन्द्र जैन,सोभाग मल जैन,अशोक पाटोदी, गजेन्द्र शाह, सुशील कुमार जैन,विजय कुमार बैनाडा, मयंक बाकलीवाल, श्रीमती मोना बाकलीवाल, क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज बड़जात्या (चौमूं), हितेश पाटनी (हिंगोनिया),अजय जैन (अजमेर), श्रीमती चन्द्र कान्ता लुहाड़िया (सिकन्दरा),गौरव जैन(चंदलाई), सुशील पाटनी (धोंद),रवि प्रकाश जैन(बगरुं) सहित पदयात्रा के पूर्व संयोजक सुरेश ठोलिया, कुन्थी लाल रावंका, प्रकाश गंगवाल, सूर्य प्रकाश छाबड़ा, मैना बाकलीवाल , अमर चन्द दीवान खोराबीसल, राजेन्द्र जैन मोजमाबाद,राज कुमार बडजात्या, विनोद जैन ‘कोटखावदा’,देवेन्द्र गिरधरवाल , जिनेन्द्र जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
पदयात्री प्रातःकालीन भोजन के बाद सिकन्दरा के लिए रवाना हुए।
रात्रि विश्राम कालाखोह स्कूल में किया।
सह संयोजक अशोक पाटोदी एवं मोना बाकलीवाल ने बताया कि पदयात्रा 23 सितंबर,शुक्रवार को प्रातः सिकन्दरा के दिगम्बर जैन मंदिर पहुचेगी जहा पर सिकन्दरा जैन समाज द्वारा पदयात्रियों का भावभीना स्वागत-सत्कार किया जाएगा। मंदिर में पूजा, भक्ति संगीत, कलशाभिषेक आदि के आयोजन होगें। सायंकाल गीजगढ में सायकांलीन भोजन एवं भगवान महावीर की आरती की जावेगी।
रात्रि विश्राम तालचिडा स्कूल में होगा।
सहसंयोजक गजेन्द्र शाह एवं विजय बैनाडा के मुताबिक
शुक्रवार 23 सितम्बर को सिकन्दरा के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा, कलशाभिषेक करेगें। शनिवार 24 को गुढाचन्द्र जी के श्री दिगम्बर जैन मंदिर पहुचेगी जहां श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की जाएगी। सायंकाल नादोती के श्री महावीर पब्लिक स्कूल में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। सह संयोजक मंयक बाकलीवाल एवं मोना बाकलीवाल के मुताबिक पदयात्रा खेडला-खेडली होते हुए रविवार,25 सितम्बर को श्री महावीर जी पहुचेगी।
संकलंन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
