इन्दौर। सजल दिग्मबर जैन समाज इंदौर ने सांसद शंकर लालवानी का इस बात ले आभार व्यक्त किया है कि वे समाज के सामूहिक क्षमवाणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर आए।
दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद के मंत्री डा ंजैनेन्द्र जैन ने इस संबंध में जारी एक आभार पत्र में कहा है कि
सभी के लोकप्रिय सांसद, जैन समाज से विशेष प्रेम रखने वाले, शुद्ध शाकाहारी, समाज के किसी भी छोटे-बड़े कार्य को प्रथम प्राथमिकता देने वाले श्री शंकर जी लालवानी* द्वारा प्रदेश के *मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान* को व्यस्ततम दिनचर्या में समय निकालकर दिगम्बर जैन समाज इंदौर की *सामूहिक क्षमावाणी* में उपस्थिति करवाने के लिए उन्होंने जो आत्मीय सहयोग दिया है उस के लिए जैन समाज जन बहुत आभारी है एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
