मोती कटरा जैन मंदिर में हुआ वार्षिंक कलशाभिषेक एव क्षमावाणी पर्व का आयोजन

JAIN SANT NEWS आगरा

आगरा । श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर हनुमान चौराहा मोती कटरा में 14 सितम्बर बुधवार को मंदिर में संघ सहित विराजित आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पंचकल्याणक पूजन करने के बाद जलयात्रा निकाली गई जो पटेल नगर, बड़ा जैन मंदिर, मोती कटरा चौराहा होती हुई श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। यहां पर श्रीजी के कलशाभिषेक भी हुए और भजनों पर भक्तों ने भाव- विभोर होकर नृत्य किया।

इस मंगल अवसर पर आचार्य श्री ने अपनी अमृतवाणी में कहा कि शब्द दीन-हीन में जोश भर देते है। शब्द शांत भी कर देते है। शब्दों में बहुत ताकत होती है। शब्द ही वाणी और वीणा बन जाते हैं और शब्द ही बांसुरी बन जाते हैं। शब्द जीवन बदल सकते हैं। शब्द बदल दो तो दुनिया अपने-आप बदल जाती है।

इसी दिन शाम को श्रीजी की 108 दीपों से संगीतमय मंगल आरती की गई। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आचार्य विमलसागर जी महाराज का जन्म जयंती समारोह 16-17 सितंबर को बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मोती कटरा जैन मंदिर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर महावीर जैन, महेशचंद जैन जयंती जैन, अजीत जैन, अरुण पाटनी, अनंत कुमार जैन, रविंद्र कुमार जैन, पुनीत जैन समस्त मोती कटरा जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *