सामूहिक कलशाभिषेक के आयोजन में उमडा़ जैन समुदाय पूर्व मंत्री एवं विधायक कालीचरण सर्राफ का हुआ गर्मजोशी के साथ स्वागत

JAIN SANT NEWS जयपुर

सामूहिक कलशाभिषेक के आयोजन में उमडा़ जैन समुदाय पूर्व मंत्री एवं विधायक कालीचरण सर्राफ का हुआ गर्मजोशी के साथ स्वागत

जयपुर :

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर कीर्ति नगर में सामूहिक कलशाभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कीर्ति नगर जैन मंदिर के सांस्कृतिक मंत्री राजेन्द्र पाटनी ने बताया कि सामूहिक कलशाभिषेक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कालीचरण सर्राफ थे। इस अवसर पर विधायक कालीचरण सर्राफ ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महावीर स्वामी के सिद्धांत जीयो और जीने दो के सिद्धांत पर चलकर ही हम वर्तमान में समाज ही नहीं देश के साथ विश्व से समस्त प्रकार की बुराइयों का अंत कर सकते है उन्होंने कहा कि हमें अच्छे कार्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैन मंदिरों के किसी भी आयोजन में कोई भी परेशानी नहीं आने देंगे उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ प के दर्शन किए और जिनमंदिर की भव्यता की काफी प्रशंसा की।

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया की इस दौरान पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक कालीचरण सर्राफ एवं भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोरभ जैन एवं भाजपा सक्रिय सदस्य नटवर कुमावत का कीर्ति नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष टीकमचंद बिलाला महामंत्री जगदीश जैन,सांस्कृतिक मंत्री राजेन्द्र जैन पाटनी एवम महेंद्र गिरधरवाल सहित सभी जैन समाज ने राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत सत्कार किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *