
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायती ताजगंज आगरा में पूर्णिमा के दिन श्रीजी की रथयात्रा एवं कलशाभिषेक महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी भक्तों ने श्रीजी के रथ को अपने हाथों से खींच कर रथ यात्रा को प्रारम्भ किया। नाचते-गाते झूमते भक्ति करके रथ यात्रा सम्पूर्ण ताजगंज में भ्रमण करके मंदिर जी पर ही समाप्त हुई। इसके बाद कसेरट बाजार स्थित पंडाल में कलशाभिषेक एवं शांति धारा हुई एवं सभी भक्तों ने जैन धर्म के गीतों पर नृत्य किया। मीडिया प्रभारी उत्सव जैन ने बताया कि यह यात्रा विगत 60 सालो से अधिक से निकलती आ रही है एवं सर्वप्रथम कलश ताजगंज में ही होते हैं। क्षमावाणी के बाद इस अवसर पर संजय कुमार जैन(अध्यक्ष), संजय बाबू जैन (मंत्री), विजय कुमार जैन, योगेश जैन(उपाध्यक्ष), ऋतु जैन, मीरा जैन, गीता जैन, निशांत, नमन, अर्पित, मधुर, शुभम जैन एवं समस्त ताजगंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
