इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद सेठ माणकचंद मगनीराम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में समग्र दिगंबर जैन समाज, इंदौर की कांच मंदिर में मनाई जाने वाली परंपरागत सामूहिक क्षमावाणी आज रविवार को इतवारिया बाजार कांच मंदिर पंडाल में 4:00 बजे से मनाई जाएगी। संध्या 4:00 बजे श्रीजी का पूजन होगा। इसके पश्चात नगर में विराजित मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ एवं पूर्णमति माताजी ससंघ के प्रवचन होंगे। तत्पश्चात संध्या 6:00 बजे भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा का अभिषेक एवं सामूहिक क्षमावाणी होगी। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने की भी संभावना है।
