सामूहिक कलशाभिषेक के आयोजन में उमडा़ जैन समाज
निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर एवं बिचला जैन मंदिर में अनन्त चतुर्दशी एवं दशलक्षण धर्म की समाप्ति पर भगवान पारसनाथ के सामूहिक कलशाभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि सामूहिक कलशाभिषेक से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ पदमप्रभु सुपार्श्वनाथ चंद्र प्रभु शांतिनाथ पारसनाथ एवं भगवान महावीर के साथ चौसठ रिद्धि मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना की। दशलक्षण धर्म की पूजा अर्चना के समापन पर भक्तामर स्त्रोत पाठ किया गया। इसके पश्चात सामूहिक कलशाभिषेक आयोजित किया गया जिसमे श्री जी की माल पहनने का सौभाग्य सुरेश कुमार अरुण कुमार अर्पित जैन लटुरिया को एवं बिचला जैन मंदिर में पदमचंद राजकुमार जैन सुनारा वालों को माल पहनने का सोभाग्य प्राप्त हुआ इस दौरान समाज की ओर से तिलक लगाकर रजतमयी माला पहनाकर स्वागत किया। जौंला ने बताया कि माताजी के सानिध्य में दशलक्षण धर्म के अवसर पर जैन अग्रवाल मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 1008 दीपकों से महाआरती अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु उमड़ पड़े। विमल जौंला व प्रतीक जैन ने बताया कि रविवार को क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें सामूहिक कलशाभिषेक के साथ अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने कहा कि सामूहिक कलशाभिषेक एवं धार्मिक कार्यक्रमो से सामाजिक समरसता बड़ती है।





इस अवसर पर बडे मंदिर के अध्यक्ष विनोद जैन विमल गिन्दोडी़ मनोज पाटनी शिखरचंद काला पवन सांवलिया गोपाल कठमाणा हेमचंद संधी मूलचन्द पांडया अमित कटारिया राजकुमार संधी त्रिलोक सिरस सुनील भाणजा दिनेश संधी नरेश बडागांव विमल सोगानी एवं धर्म प्रभावना एवं जिनवाणी महिला मण्डल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
