फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व का हुआ भव्यता के साथ समापन
दस दिवसीय दस लक्षण पर्व में 31अगस्त से 9 सितम्बर हुए अनेक धार्मिक आयोजन
सारा जैन समाज कल सांयकाल श्री जी के पंचामृत अभिषेक बाद मनायेगा क्षमावाणी पर्व
दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों के सबसे बड़े पर्व दशलक्षण महापर्व के अन्तर्गत फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू, नारेड़ा, मंडावरी, मेंदवास,नीमेडा, लदाना ,सुल्तानिया जैन समाज के जिनालयों में प्रातः अभिषेक शांतिधारा अष्टद्रव्यों से पूजा हुई। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि परिक्षेत्र में पर्यूषण पर्व का अनेक धार्मिक आयोजनों के बाद भव्यता के समापन हुआ गोधा ने अवगत कराया कि यह पर्व आध्यात्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से आत्मा के शुद्धि का पर्व माना जाता है,आज समाज के सत्येन्द्र झंडा ने बताया कि इस पर्व में 10 दिनों में 10 धर्मोकी पूजा हुई, यह धर्म अपनी आत्मा के स्वभाव क्षमा,मार्दव,आर्जव,सत्य,संयम, शौच ,तप ,त्याग, आकिंचन्य, एवं ब्रह्मचर्य दशलक्षण नाम से जाता है।
कार्यक्रम में कस्बे के पूर्व सरपंच ताराचंद जैन ने बताया कि कल रविवार को सारा समाज क्षमावाणी महोत्सव मनायेगा, जिसमें गत वर्ष में जाने अनजाने में हुई गल्तियों की एक दूसरे से क्षमा मांग कर खोपरा, मिश्री खिलाकर क्षमा याचना करेंगे। इससे पूर्व सभी जिनालयों में सांयकाल श्री जी के पंचामृत अभिषेक के बाद सामूहिक रूप से महाआरती होगी। कार्यक्रम में कल सांयकाल फागी में कलशाभिषेक की अनन्त चतुर्दशी पर समाज के राजाबाबू गोधा, नरेंद्र कुमार गोधा, सुरेंद्र कुमार गोधा, उदित कुमार गोधा , पूर्णिमा गोधा के परिवार जनों ने श्री जी के चरणों की माल की बोली लेकर पुण्यार्जन प्राप्त किया।


कार्यक्रम में फागी कस्बे के पूर्व सरपंच ताराचंद जैन, सोहनलाल झंडा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, पूर्व प्रधान महावीर प्रसाद जैन, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश के प्रतिनिधि वीरेंद्र दोषी, फागी व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष अशोक कागला, अनिल कठमाणा, विमल कलवाड़ा, त्रिलोक पीपलू सहित सभी श्रावक श्राविकाऐं मोजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान
