ताजगज जैन मंदिर में हुआ वार्षिक कलशभिषेक एवं श्री जी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन

JAIN SANT NEWS आगरा

ताजगज जैन मंदिर में हुआ वार्षिक कलशभिषेक एवं श्री जी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन

*आगरा**आज शनिवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायती ताजगंज आगरा में आज पूरनमासी के दिन श्रीजी की रथयात्रा एवं कलशभिषेक महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया| जिसमें सभी भक्तों ने श्री जी के रथ को अपने हाथों से खींच के रथ यात्रा को प्रारम्भ किया एवं नाचते-गाते झूमते-भक्ति करके रथ यात्रा सम्पूर्ण ताजगंज में ब्रह्मण करके मंदिर जी पे ही समाप्त हुई उसके बाद कसेरट बाज़ार स्थित पंडाल में कलशभिषेक एवं शांति धारा हुई एवं सभी भक्तों ने जैन धर्म के गीतों पे थिरक थिरकन के भक्ति की मीडिया प्रभारी उत्सव जैन ने बताय की यह यात्रा विगत 60 सालो से अधिक से निकलती आ रही है एवं सर्वप्रथम कलश ताजगंज में ही होते है क्षमावाणी के बाद इस दौरान संजय कुमार जैन(अध्यक्ष),संजय बाबू जैन (मंत्री),विजय कुमार जैन,योगेश जैन(उपाध्यक्ष),ऋतु जैन, मीरा जैन,गीता जैन,निशांत,नमन, अर्पित,मधुर,शुभम जैन एवं समस्त ताजगंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमड़ी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *