राग से वैराग्य की ओर
नेमी राजुल नाटक का मंचन
निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में धर्म प्रभावना महिला मण्डल निवाई के द्वारा राग से वेराग्य की ओर नेमी राजुल नाटक का मंचन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओ ने कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्यार्जन किया। महिला मण्डल की संयोजक एवं मीडिया प्रभारी संजू जौंला ने बताया कि भारत गौरव आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य में श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में चल रहे दस दिवसीय पर्युषण पर्व के तहत दशलक्षण धर्म के अन्तर्गत सांयकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में धर्म प्रभावना महिला मण्डल निवाई की ओर से धार्मिक नाटिका राग से वैराग्य की ओर नेमी राजुल नाटक का मंचन बहुत ही भव्य किरदार के साथ दिखाया गया
जिसमें राजसी वेशभूषा में सुसज्जित किरदारों द्वारा भगवान नेमीनाथ पिंकी सोगानी और राजुल मति वाटिका सोगानी को वैराग्य का मंचन दिखाया गया। महिला मण्डल की अध्यक्ष उर्मिला सोगानी ने बताया कि नाटिका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्र अनावरण करने का सोभाग्य धर्म चंद दिनेश कुमार राकेश कुमारअनिल कुमार जैन, दीप प्रज्वलन करने का सोभाग्य पारस जैन पहाड़ी पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका निवाई को एवं मंच का उदधाटन पवन कुमार सत्यनारायण मोठूका को मिला।
मीडिया प्रभारी संजू जौंला ने बताया कि नाटिका का सर्व प्रथम मंगलाचरण बाल ग्रुप द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेमी कुमार के पिता बने प्रीति जैन एवं राजुल के पिता बने संजू पाटनी एवं बीना जैन ने माता बनने का फर्ज निभाया और राजसी वेशभूषा में किरदार निभाकर वाहवाही लूटी। विमल जौंला ने बताया कि धर्म प्रभावना महिला मण्डल द्वारा उक्त कार्यक्रम में नेमी कुमार की गाजेबाजे के साथ बारात निकाली गई जिसमें धोडी़ बाजे लवाजमे के साथ नेमी कुमार की बिन्दौरी मंदिर के मुख्य गेट से पांडाल कार्यक्रम स्थल होते हुए मंच तक निकाली गई, बिन्दौरी मे समाज के सभी श्रद्धालु एवं महिलाओं ने राजस्थानी परम्परा अनुसार नाचते गाते हुए शामिल होकर पुण्य लाभ लिया। बिन्दौरी का मंच तक पहुंचने पर सुशील जैन विष्णु बोहरा सुनील भाणजा विमल सोगानी ज्ञानचंद सोगानी नरेन्द्र सोगानी सोरभ सोगानी संजय सोगानी त्रिलोक सिरस नरेश बडागांव त्रिलोक रजवास
राकेश संधी अजीत काला सहित अनेक लोगो ने अगुवानी की। बिन्दौरी मे जगह जगह मार्ग में नेमीकुमार धन वर्षा करते हुए चल रहे थे। नाटिका के अन्त मे गिरनार पर्वत की झांकी सजाई गई जिसमें मुनि बने विमल सोगानी एवं आर्यिका बनी उर्मिला सोगानी ने राग से वैराग्य का किरदार निभाया। नाटिका मंचन का कुशल संचालन विमल जौंला व दिनेश सोगानी ने किया। कार्यक्रम के दौरान बेबी निशिता सोगानी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नीरा जैन शशी सोगानी नेहा झिराना सुमन सोगानी कविता भाणजा बीना सोगानी सपना हतौना साक्षी जैन श्वेता जैनसहित अनेक महिलाएं मौजूद थी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
