बड़ोदिया। आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ोदिया में दशलक्षण पर्व की भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन समाज के लोग पूजा, अभिषेक, भजन के माध्यम में प्रभु की भक्ति कर रहे हैं। दस धर्मों के पूजन के साथ सोहलकारण की पूजा भी की जा रही है। श्रावक जन अपनी शक्ति के साथ त्याग, तप में लगे हुए हैं।
धूप दशमी पर आदिनाथ भगवान को धूप अर्पण की गई। शाम को संगीत के आरती और सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन हो रहा है। शैलेश भैया द्वारा प्रतिदिन प्रवचन और तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया जा रहा है।
