बेंगलूरु महानगर में दशलक्षण महापर्व पर बह रही धर्म गंगा

JAIN SANT NEWS बेंगलूरु

बेंगलूरु। आईटी शहर के नाम से भारत ही नहीं, दुनिया में मशहूर बेंगलूरु पूरे विश्व मे अपनी धाक जमाऐ हुए है। पूरे भारत से जैन लोग यहां आईटी क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। दशलक्षण महापर्व पर यहां जैन धर्मवालम्बियों द्वारा धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। बच्चे जहां आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वहीं जैन धार्मिक और नैतिक शिक्षा का भी अध्ययन कर रहे हैं। जैन संतों की प्रेरणा से इंजीनियर, चिकित्सक एवं व्यवसायिक वर्गों में भी धर्म के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। बेंगलूरु के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बडे़ धूमधाम से हो रहा है।
हाल ही में बच्चों द्वारा बारह भावना की बहुत सुन्दर प्रस्तुति की गई जिसका संचालन जबलपुर की जैनी जैन ने किया। इस प्रस्तुति में श्रेष्ठा, नित्या, आरव, निर्वान, स्वास्ति, संम्यक, योग, हितकंर, पविध्या, विदित, एडविक, आदित्या ने अपनी सहभागिता निभाई। इन छोटे- छोटे बच्चों की प्रस्तुति देख सभी भावविभोर हो गए। संचालक मंडल द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *