दस दिवसीय अध्यात्म रहस्य शिविर गुजरात के पालीताणा में 17 सितम्बर से

JAIN SANT NEWS जयपुर

जयपुर। श्री महावीर कुंदकुंद धवल प्रभावना ट्रस्ट, सिरसागंज द्वारा आगामी 17 सितम्बर से गुजरात के पालीताणा में दस दिवसीय अध्यात्म रहस्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 27 सितम्बर चलेगा। आयोजन पालीताणा के अदाणी (यतेंद्र) भवन में होगा। शिविर संचालक श्री राजेश जैन, मैनपुरी और शिविर संचालन सहयोगी श्री प्रवीणभाई संघवी ने बताया कि इस अद्वितीय अध्यात्म रहस्य शिविर में आध्यात्मिक गुरु,वर्तमान काल में समयसार के तलस्पर्शी ज्ञानधारक,समयसार स्पष्टीकरण के लेखक आत्ममर्मज्ञ श्री अशोक जैन ‘धवल’ और द्रव्यानुयोग विषयक पंडित श्री अजितकुमार जैन आदि अनेक विद्वान आगन्तुकों के साथ आध्यात्मिक चर्चा और उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे। इनके प्रवचन भी होंगे। की बारिश का सिद्धक्षेत्र श्री शत्रुंजय की तलहटी में ध्यानमग्न संतों के सान्निध्य में आत्म साधना का भी आनन्द मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में नवतत्व भुतार्थ और अभुतार्थ किस तरह? (समयसार गाथा 13 के आधार से), अशुद्धनय और शुद्धनय से जीव कैसा दिखता है? (गाथा 14-15), भेदज्ञान की रीति क्या है? जीव शरीरादि किस-किस से एकत्व की भ्रमणा करता है?, जीव एवं पुद्गलकर्म के बीच कर्ता-कर्म संबंध क्यों नहीं?, अपने केवलज्ञान स्वभाव की महिमा क्या है आदि सारगर्भित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। और जो शंका भी होगी, उसका समाधान किया जाएगा। इसके अलावा छहढाला एवं लघु जैन सिद्धान्त प्रवेशिका भी पढ़ने को मिलेगी।उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले से अनुरोध किया है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन दिए गए फॉर्म पर शीघ्र कराएं। यदि कोई मुश्किल हो तो दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *