संगोष्ठी में नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित किया

JAIN SANT NEWS ललितपुर

ललितपुर। समदृष्टि विकास अनुसंधान मण्डल सक्षम ललितपुर के तत्वावधान में कर्नियां अन्धत्व मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशान्ति जूनियर हाईस्कूल, गांधीनगर के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन साईंज्योति संस्था के डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव के मुख्यआतिथ्य एवं सक्षम जिलाध्यक्ष अक्षय अलया की अध्यक्षता में हुआ। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नेत्रों को जीवनदायनी बताते हुए कहा कि नेत्र की सुरक्षा करना चाहिए। नेत्रहीनों के लिए हरसम्भव मदद और नेत्रदान की अपील करते हुए सभी को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय जैन एडवोकेट साइकिल ने करते हुए सक्षम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाने के लिए विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डा. तेजस्व श्रीवास्तव, नगर मंत्री दीपक सिंघई, उपाध्यक्ष रविराजा, ध्रुव साहू, रवीन्द्र जैन, मुनमुन, संजय अग्रवाल के अतिरिक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश हजया, नीलू विश्वकर्मा, सपना राजपूत, पूजा हजया, संविधा जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *