फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के पांचवें रोज आज उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई

JAIN SANT NEWS फागी

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के पांचवें रोज आज उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई*

फागी संवाददाता
राजाबाबू गोधा

दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों के सबसे बड़े पर्व दशलक्षण महापर्व के अन्तर्गत फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू, नारेड़ा, मंडावरी, मेंदवास,नीमेडा, लदाना ,सुल्तानिया जैन समाज के जिनालयों में पर्यूषण पर्व के तहत प्रातः अभिषेक शांतिधारा अष्टद्रव्यों से पूजा हुई। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आज सभी जिनालयों में उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई।कार्यक्रम में, चकवाड़ा गुणस्थली पर भी आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी,सुबोध मति माताजी स संघ के पावन सानिध्य में पर्यूषण पर्व के अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम हो रहें हैं तथा पार्श्वनाथ चेत्यालय फागी में सकल जैन समाज के सहयोग से चल रहे तत्त्वार्थ सूत्र विधान में श्रृद्धालुओं द्वारा अनेक पूजा की गई। पर्युषण पर्व के चलते आज पर्यूषण महापर्व के पांचवें रोज उत्तम सत्य धर्म की पूजा के दौरान कार्यक्रम में कस्बे के बीचला मंदिर पार्श्वनाथ जिनालय में समाज सेवी पंडित संतोष कुमार बजाज तथा सुरेंद्र चौधरी ने उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या करते हुए बताया कि सत्य की हमेशा जीत होती है ,सत्य गले का आभूषण है, सत्य से वाणी पवित्र होती है, सत्य को अपने चरित्र में धारण करना ही उत्तम सत्य धर्म की पूजा है।इसी कड़ी में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा ने बताया कि ब्रह्माण्ड का प्रत्येक नियम सत्य की बुनियाद पर टिका हुआ है,सच्चे इंसान को किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं पड़ती है उसका सिर हमेशा ऊंचा रहता है। उक्त कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, संतोष बजाज,पारस चोधरी, कमलेश नला,प्रकाश बजाज, सुरेंद्र चौधरी, विरेंद्र कुमार नला, तथा राजाबाबू गोधा सहित काफी श्रावक श्राविकाऐं उपस्थित थे।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *