*श्री दिगम्बर जैन नसियां अमीर गंज टोंक में पर्यूषण महापर्व के द्वितीय रोज आज उत्तम मार्दव धर्म की पूजा हुई*
*अपनी शक्ति,धन,दान का तबका घमंड नहीं करना: उत्तम मार्दव धर्म*
**********
*इंद्र एवं इंद्राणी ने तीन लोक महामंडल विधान की आराधना*
********”
फागी संवाददाता
राजाबाबू गोधा
टोंक में अमीर गंज नसियां में दस लक्षण महापर्व के दौरान आज अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए यह पर्व त्याग,तपस्या साधना, आत्मा को शुद्ध करने वाला महा पर्व है। कार्यक्रम में दशलक्षण महापर्व के तहत दूसरे दिन श्री दिगंबर जैन नसिया में प्रातकाल अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात तीनलोक महामंडल विधान में इंद्र और इंद्राणी द्वारा नित्य नियम पूजन के पश्चात तीनलोक महामंडल विधान की पूजा अर्चना करके पंडित अमन भैया सांगानेर के सानिध्य में एवं पुखराज पार्टी कोटा के सानिध्य में 48 अर्घ समर्पित किए गए , जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि इस महामंडल विधान में सोधर्म इंद्र नेमीचंद बनेठा, ईशान इंद्रओम ककोड़, यज्ञनायक धर्मेंद्र पासरोटियां, धनपति कुबेर इंद्रमल महरु, सनतइंद्र महावीर दाखिया,और प्रदीप नगर वाले, लालचंद फुलेता, दिनेश जी लोहाडीया, ज्ञान चंद टोरडी वाले को इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
सांगानेर श्रमण संस्कृति के अमन भैया ने उत्तम मार्दव धर्म के बारे में बताते हुए कहा मान, कषाय, के अभाव का नाम ही उत्तम मार्दव धर्म है अपनी शक्ति, धन ,दान का घमंड नहीं करना, मन के भाव को निर्मल रखना और अपने अभिमान और घमंड को खत्म करना मार्दव धर्म कहलाता हैंसमाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि सायकालीन प्रतिदिन आरती प्रश्न मंच, शास्त्र ज्ञान स्वाध्याय प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैंबहुरानी महिला मंडल के द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसमें गुरुवार को जैन धर्म पर आधारित अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
