तपस्वी विकास जैन (चोरडिया) आठ उपवास की तप आराधना पर किया गया बहुमान

JAIN SANT NEWS रामगंजमडी

तपस्वी विकास जैन (चोरडिया) आठ उपवास की तप आराधना पर किया गया बहुमान

रामगंजमंडी

पर्यूषण पर्व पर साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज की निश्रा में श्वेतांबर समाज में महती तप आराधना हुई। उसी क्रम में युवा विकास जैन () (चोरडिया ने भी आठ उपवास की तप आराधना की जैन श्वेतांबर श्रीसंघ रामगंजमंडी द्वारा आठ उपवास की तप आराधना स्वरूप उनका अभिनंदन किया गया एवं उनके तप की अनुमोदना की गई। विकास ने 8 दिन तक समस्त प्रकार के आहार का त्याग कर कर्म निर्जरा की। ऐसे समय में जहां युवा धर्म और संस्कार से विमुख हैं, आज ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए एक प्रेरणा देते हैं। और एक आदर्श स्थापित करते है। समाज की ओर से उनका सम्मान श्रीमान वीरेंद्र जैन व सुनीता जैन चंडालिया द्वारा किया गया

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *