इंदौर। पर्यूषण पर्व के उपलक्ष्य में केशरिया जैन गरबा मंच द्वारा 4 सितंबर रविवार को रात्रि 8: 30 बजे कांच मंदिर के बाहर प्रांगण में जैन गॉट टैलेंट प्रतियोगिता होगी, जिसमें दिगंबर जैन समाज की प्रतिभाएं गीत, संगीत, नृत्य, कॉमेडी आदि की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मंच संयोजक संदीप पहाड़िया एवं प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि प्रतिभावान चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
