सम्मेदशिखर जी। भारत सरकार की केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड प्रांत के सम्मेद शिखर पारसनाथ में जैन संत- साध्वी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन मुनि श्री पीयूष सागर जी महाराज, गुरु पुण्य सागर जी महाराज एवं आर्यिका चैतन्यमति माता जी के उन्होंने दर्शन किए। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा को अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज की महापारणा एवं महाप्रतिष्ठा के महामहोत्सव का आमंत्रण भी दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए उपस्थिति का आश्वासन दिया। मुनि श्री पीयूष सागर जी महाराज ने मंत्री जी को आशीर्वाद देते हुुए सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। इस मौके पर मंत्री महोदया ने चर्चा में अंतर्मना गुरुदेव के आशीर्वाद से एक अच्छा स्कूल व अस्पताल मधुबन में खोलने की बात कही l जिस पर जैन मुनि ने कहा कि अंतर्मना गुरुदेव की इतनी बड़ी साधना के अवसर पर उनके आशीर्वाद व निर्देशन से एक सुव्यवस्थित एवं सर्व सुविधायुक्त स्कूल व अस्पताल की रुपरेखा तैयार की गई है, जिस पर संघ की ओर से व्यवस्थापक आकाश जैन ने मंत्री जी कों अवगत कराया l मंत्री जी ने इस सेवा के कार्य में पूर्ण सहयोग करने की बात कहते हुए कहा कि यह मधुबन की अनिवार्य आवश्यकता है। मंत्री महोदया के साथ झुमरी तिलैया नगर परिषद की निवर्तमान पार्षद भाजपा नेत्री पिंकी जैन भी मौजूद थीं। मौके पर ब्रह्मचारी प्रदीप भैया, प्रभात सेठी, महेंद्र जैन, विकास जैन, बीना दीदी आदि उपस्थित थे। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा और नवीन जैन ने दी।
