नए जिनालय में विराजेंगे अति प्राचीन बड़े बाबा आदिनाथ भगवान

JAIN SANT NEWS ललितपुर

ललितपुर। नगर के अति प्राचीन दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में विराजित बड़े बाबा आदिनाथ भगवान अब नए जिनालय में विराजमान होंगे। सोमवार को सुबह निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में नए जिनालय में बड़े बाबा के मंदिर एवं वेदिका पुर्ण्याजकों का चयन किया, जिन्हें जैन पंचायत द्वारा सम्मानित कर पुण्य की अनुमोदना की गई।

सोमवार को प्रातःकाल मुनि श्री के सानिध्य में बड़े बाबा का अभिषेक शान्तिधारा पुर्ण्याजकों परिवार द्वारा की गई। इसके उपरान्त धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री ने जैन दर्शन में जिनालय निर्माण के सौभाग्य को असीम पुण्य का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण और वेदिका पुर्ण्याजन से कई पीढियां गौरवान्वित होती हैं। धर्मसभा का शुभारम्भ समाज श्रेष्ठियों ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र अनावरण एवं दीपप्रज्ज्वलन से किया। ब्रह्मचारी मनोज भैया ने आदिनाथ बडे़ बाबा के मंदिर निर्माण में मुनि श्री का सानिध्य और मार्गदर्शन मिलना गौरव की बात बताई और कहा अब वह दिन दूर नहीं जब बडे़ बाबा नए जिनालय में भक्तों को दर्शन देंगे। पुर्ण्याजक परिवारों के चयन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई, जिसमें बडे़ बाबा मुख्य मंदिर निर्माण का सौभाग्य कुशलचंद आनंद जैन एडवोकेट वैद्य परिवार को मिला। इसके अतिरिक्त गर्भग्रह में मुख्य रूप से चंदा वाई मातेश्वरी अकलंक अनुराग प्रेस परिवार, धीरेन्द्र जैन पुत्र सनत जैन पूर्व प्राचार्य वर्णी कालेज परिवार, शीलचंद कडंकी, वीरेन्द्र कुमार राकेश कुमार नरेन्द्र कडंकी परिवार, केवल चंद निर्मल कुमार राजेश कुमार इंजी पलक मिठया परिवार तथा मंदिर में वेदिका हेतु अशोक सिमरैया अमित सिमरिया परिवार, हुकुमचंद निर्मला देवी संतोष धर्मेन्द्र कुमार भावनी परिवार, महेन्द्र कुमार देवेन्द्र सुमत कठरया परिवार, श्रीमती चंदा वाई मातेश्वरी अतुल कुमार आशीष घी परिवार, प्रेमचंद ज्ञान चंद राजेन्द्र रस्सी परिवार, संजय कुमार नमन सराफ परिवार,श्रीमती सुशीला वाई मातेश्वरी अरूण कुमार अनिल कुमार अजय आनंद साइकिल परिवार को मिला। चयनित पुर्ण्याजक परिवारों ने श्रीफल अर्पित कर मुनि श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके पूर्व मुनि श्री सुधासागर महाराज एवं संघस्थ मुनि पूज्य सागर महाराज ने जैन नया मंदिर में पहुंचकर निर्माणाधीन मंदिर के कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मण्डलायुक्त गोयल ने क्षेत्रपाल मंदिर में लिया मुनि श्री से आशीष
झांसी मण्डल आयुक्त संजय गोयल ने अपने प्रवास के दौरान क्षेत्रपाल मंदिर पहुंचकर अभिनंदन नाथ भगवान के दर्शन किए। इसके उपरान्त मुनि श्री सुधासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर मण्डलायुक्त के साथ अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी मु. अवेश, क्षेत्राधिकारी सदर राय के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजद रहे। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, धार्मिक आयोजन संयोजक मनोज जैन बबीना, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, नरेन्द्र कडंकी, अंकुर जैन मोहन मावा,अजय जैन साइकिल आदि ने सम्मानित किया। मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन क्षेत्रपाल मंदिर के कार्यों को देखा तथा दस दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर के आयोजन की व्यवस्थाओं को देखा और जैन समाज को धार्मिक कार्योंमें सहयोग के लिए भरोसा दिया।

श्रावक संस्कार शिविर में आज पहुंचेंगे शिविरार्थी
31 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले पर्वराज पर्यूषण पर्व पर मुनि श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में लगने वाले 29वें श्रावक संस्कार शिविर में सम्मलित होने के लिए शिविरार्थियों के 30 अगस्त को ललितपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शिविर की व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य संयोजक अविनाश सिंघई, राजीव जैन लकी, अंशुल सिघई के अनुसार स्वयंसेवी संगठन सक्रियता से जुटे हुए हैं। नगर में आने वाले शिविरार्थियों के ठहराव के स्थलों की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिए विद्यासागर व्यायामशाला जैन मिलन मुख्य शाखा, जैन मिलन सिविल लाइन, जैन एम्बुलेंस सेवा समिति, मित्र मण्डल, मंगलवार भक्ताम्मर मण्डल के स्वयंसेवक सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *