सकल जैन समाज की संस्थाओं द्वारा छात्र अध्यक्ष अर्पित जैन का किया अभिनदन

JAIN SANT NEWS कोटा

सकल जैन समाज की संस्थाओं द्वारा छात्र अध्यक्ष अर्पित जैन का किया अभिनदन

कोटा

राष्ट्रीय बघेरवाल नेटवर्क के संयोजन में-जैन संस्थाओं द्वारा निर्वाचित छात्र अध्यक्ष अर्पित जैन(हरसौरा) का अभिनन्दन किया, कॉमर्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने वाले जैन समाज की युवा भाई *अर्पित जैन एवं उनके पूरे परिवार का अभिनन्दन कोटा की समस्त जैन संस्थाओं द्वारा किया किया गया । यह आयोजन जी.एम.ए. सभागार में आयोजित हुआ। इस अभिनन्दन समारोह में कोटा की कई जैन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । सम्मान के
कार्यक्रम में सबसे पहले अर्पित जैन के दादा श्री कैलाश हरसौरा, पिता श्री मुकेश हरसौरा, माता श्रीमती अंजना हरसौरा सहित पूरे परिवार का स्वागत आयोजको द्वारा किया गया ।

यह जीत समस्त समाज की जीत है सुरेश हरसौरा
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री सुरेश हरसौरा ने इस जीत को सम्पूर्ण जैन समाज की जीत बताया व अर्पित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के क्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज के अनिल ठौरा, समग्र बघेरवाल सामाजिक संस्था के सुरेश हरसौरा, सुरेंद्र जैन, जैन सोशल ग्रुप ‘वर्धमान’ के अरविंद बरमुंडा, अरविंद बागड़िया, समर्पण ग्रुप के अशोक सबदरा, बड़ा मन्दिर बीस पंथी पंचायत के अजय पापड़ीवाल, महावीर बाकलीवाल, बघेरवाल संघ कोटा प्रान्त के राजकुमार सबदरा, कुलदीप हरसौरा, कोटा नगर से चिराग खटोड़, समर्थ ग्रुप के योगेश मित्तल, बघेरवाल संघ (महिला प्रकोष्ठ) की सुलोचना बगड़ा, ज्योति धनोप्या, जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष मोहित जैन, सुनील जैन ऋषभ जैन, जैन सोशल ग्रुप ब्रम्हानंद के राहुल जैसवाल, युवा प्रकोष्ठ के पारस (आरोली), अर्पित सबदरा, भानु जैन, नसियां जी दादाबाड़ी के धर्मचंद जैन, सुनील मड़िया, मनीष मड़िया, अथर्व आदित्य ज्योतिष सेवा संस्थान के आदित्य जी शास्त्री, जे सी आई स्टार के सचिव पीयूष मड़िया, आदि विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई समाज श्रेष्ठियों ने अर्पित जैन का सम्मान किया ।

राष्ट्रीय बघेरवाल नेटवर्क की ओर से राजेश मड़िया (बन्टी), विनोद ताथेडिया, हेमंत जैन ने साफा एवं 21 किलो का हार पहनाकर अर्पित जैन का अभिनन्दन किया।

अर्पित जैन ने सभी का आभार प्रकट किया
इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष अर्पित जैन ने अपने उद्बोधन में अपनी इस जीत के पीछे योगदान देने वाले सभी समाज बंधुओं का आभार ज्ञापित किया।आयोजकों द्वारा अभिनन्दन समारोह हेतु जी. एम. ए. सभागार उपलब्ध करवाने पर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन का भी आभार प्रकट किया गया । आयोजन का संचालन राकेश जैन ‘चपलमन’ ने किया ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *