अखिल भारतीय दयोदय महासंघ के अध्यक्ष दयोदय गोशाला को देख अभिभूत
हाटपीपल्या



शनिवार की पावन बेला में अखिल भारतीय दयोदय महासंघ के दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादाश्री प्रेम कुमार (प्रेमी ) कटनी ,एवं कोषाध्यक्ष श्री राकेश जैन अशोकनगर शनिवार को देवास जिले की उत्कृष्ट गौशाला
दयोदय गौशाला हाटपिपलिया के अवलोकन के लिए पधारे एवं गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की, और बहुत अभिभूत हुए।
उनका भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद दयोदय गौशाला हाटपिपलिया को मिला। यह गौशाला देवास जिले की सबसे उत्कृष्ट गौशाला है जो जीवदया, परोपकार के क्षेत्र में अनुपम कार्य कर रही है जो सभी के लिए एक प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर दयोदय गौशाला के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया इस अनुपम बेला में गौशाला समिति के महेन्द्र गंगवाल, अशोक छाबड़ा, धीरज टोंगिया, मनीष छाबड़ा मयंक छाबड़ा आनंद टोंगिया, एवं समस्त गौशाला समिति के सदस्य मौजूद रहे। वही अखिल अखिल भारतीय दयोदय महासंघ के अध्यक्ष की अगुवाई में दयोदय गौशाला हाटपिपलिया समिति सदस्यों का भी अभिनदन किया गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
