रमेश चंद तिजारिया जैन पुन पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष चुने गए

JAIN SANT NEWS उज्जैन

रमेश चंद तिजारिया जैन पुन पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष चुने गए

उज्जैन

तपोभूमि उज्जैन में दो दिवसीय जैन पत्रकार महासम्मेलन आयोजित हुआ जिसमे संघ की साधारण सभा की बैठक हुई इस क्रम में दिलीप जैन कोषाध्यक्ष ने 3 वर्ष पूर्ण होने पर जैन पत्रकार महासंघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा तो वहीं अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य के आधार पर कार्यकारिणी को 3 वर्ष हेतु नवीनीकरण करने का प्रस्ताव रखा। लुहाड़िया ने कहा इस कार्यकारिणी ने जो कार्य किये है वो सराहनीय है, उन्होंने पूर्ण निष्ठा से कार्य किया है उन्होंने कहा इस कार्यकारिणी ने निष्पक्ष होकर कार्य किया है, उन्होनें सम्पूर्ण देश के कलमकारो को जोडने का कार्य किया है। और यू कहु तो कोई अतिशयोक्ति नही है उन्होनें कोयले की खदान से हीरे को निकालने का काम किया है। लुहाड़िया के द्वारा लाए गए प्रस्ताव को सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही अध्यक्ष रमेश चंद्र तिजारिया ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने जो विश्वास हम पर रखा है उसे कायम रखने का पूर्ण प्रयास करेंगे महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *